दतिया में विद्युत वितरण कंपनी की ओर से आज मंगलवार को 33 केवी एवं 33/11 केवी सबस्टेशनों पर पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। सुरक्षा कारणों से इस कार्य के दौरान संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। जानकारी के अनुसार 33 केवी सीतापुर फीडर एवं उससे जुड़े 11 केवी फीडरों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अंतर्गत सीतापुर, बड़ोनकलां, बरगाये सबस्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों के क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा 11 केवी चिरुला आबादी, डगरई आबादी, बड़ोनी आबादी, रिछारी आबादी, जैन मंदिर आबादी, लहरा आबादी, बगेदरी आबादी, कामद आबादी, गुर्जरा आबादी, हतलाई आबादी और पिपरौआ आबादी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 11 केवी हतलई आबादी फीडर क्षेत्र में दोपहर 2 बजे तक विद्युत कटौती रहेगी।


