रतलाम में आज 4 घंटे नहीं रहेगी लाइट:मेंटेनेंस के चलते 10 से अधिक क्षेत्र होंगे प्रभावित

रतलाम में आज 4 घंटे नहीं रहेगी लाइट:मेंटेनेंस के चलते 10 से अधिक क्षेत्र होंगे प्रभावित

रतलाम में आगामी त्योहारों को देखते हुए बिजली कंपनी द्वारा लगातार मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। 10 फरवरी को बिजली कंपनी द्वारा 11केवी न्यू फीडर चार्ज/ताजी, झांकी रूट कसारा बाजार क्षेत्र पर कवर्ड कंडक्टर बदलने का कार्य दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस कारण संबंधित फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई प्रभावित होगी।
प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में त्रिवेणी रोड, तेजा नगर, बालाजी नगर, रामगढ़, हनुमान रुंडी, कसारा बाजार, संत रविदास चौक, शुभम रेसिडेंसी, बोहरा बाखल, गणेश मार्केट, श्मशान रोड, सिलावटो का वास समेत आसपास के क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई की कटौती उक्त समय में की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *