आरा शहर में 5 घंटे नहीं रहेगी बिजली:पेड़ों की टहनी छांटने का काम होगा, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट की मरम्मती भी होगी

आरा शहर में 5 घंटे नहीं रहेगी बिजली:पेड़ों की टहनी छांटने का काम होगा, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट की मरम्मती भी होगी

आरा शहर पूर्वी गुमटी PSS से आज चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 7 बजे से सुबह 11 तक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संदर्भ में सहायक विद्युत अभियंता की ओर से बताया गया कि उक्त अवधी में पूर्वी गुमटी PSS में एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सुरक्षा कारणों से बिजली नहीं रहेगी। मुहल्ले के लोगों से अपील है कि पहले से अपने अपने घरों के जरूरी काम को निपटा लें और पानी की व्यवस्था कर लें। उपभोगताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। साथ ही पावरगंज (गोढना रोड) PSS से पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र, पावरगंज (गोढना रोड) में अधिष्ठापीत विद्युत उपकरणों के मेंटेनेंस करने एवं मेन लाइन में सट रहे पेड़ के डालो को छाटने को लेकर रविवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक गोढना PSS से निर्गत सभी फीडरो से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सभी पोल और जर्जर तारों की भी मरम्मत की जाएगी साथ ही इस क्षेत्र के सभी पोल व जर्जर तार की भी मरम्मती की जाएगी ताकि बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो,के लिए सभी बिजली उपभोक्ताओं से सूचना देकर अपील की गई है बिजली से जुड़ा कार्य को समय से पहले निपटा लें। क्योंकि शहर के इन इलाकों में बिजली नही रहेगी । उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए होने वाली परेशानी को लेकर खेद प्रकट करते हुए सहायक अभियंता ने कहा की काम खत्म होने के साथ जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जाएगी । इन मुहल्लों की बाधित रहेगी बिजली बघउतपुर एवं आनंद नगर , सपना सिनेमा रोड , नेहरू नगर , श्री टोला , बस स्टैंड , रस्सीबागन, जवाहर टोला, शिवपुर, करमन टोला , नवादा, मठिया, महादेवा रोड, जेल रोड , चरखंबा गली, सपना सिनेमा रोड , सदर हॉस्पिटल , P मेहरा रोड , मिल रोड के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बंधन टोला , स्टेशन रोड ,नवादा थाना , पोस्ट ऑफिस रोड , पूर्वी गुमटी के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरगंज (गोढना रोड) PSS के इन क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी गोढना रोड, बिहारी मिल, बहिरो, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, अनैथ बाजारी मोहल्ला , बंगला कॉलोनी, बंधन टोला , स्टेशन रोड ,नवादा थाना , पोस्ट ऑफिस रोड , पूर्वी गुमटी, मुर्घटिया, कैलाश नगर , कॉपरेटिव कॉलोनी , न्यू बहीरो आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी इसके अलावा ग्रामीण छेत्र के पावरग्रिड फीडर एवं कोइलवर फीडर से आपूर्ति बाधित रहेगी जिससे बहियारा , चांदी , गुठौला , पियानिया , जमीरा , दरियापुर, गोढ़ना , बेलौर,कुसुमा, सरथुवा इस्त्यादि बंद रहेंगे। आरा शहर पूर्वी गुमटी PSS से आज चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 7 बजे से सुबह 11 तक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संदर्भ में सहायक विद्युत अभियंता की ओर से बताया गया कि उक्त अवधी में पूर्वी गुमटी PSS में एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सुरक्षा कारणों से बिजली नहीं रहेगी। मुहल्ले के लोगों से अपील है कि पहले से अपने अपने घरों के जरूरी काम को निपटा लें और पानी की व्यवस्था कर लें। उपभोगताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। साथ ही पावरगंज (गोढना रोड) PSS से पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र, पावरगंज (गोढना रोड) में अधिष्ठापीत विद्युत उपकरणों के मेंटेनेंस करने एवं मेन लाइन में सट रहे पेड़ के डालो को छाटने को लेकर रविवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक गोढना PSS से निर्गत सभी फीडरो से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सभी पोल और जर्जर तारों की भी मरम्मत की जाएगी साथ ही इस क्षेत्र के सभी पोल व जर्जर तार की भी मरम्मती की जाएगी ताकि बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो,के लिए सभी बिजली उपभोक्ताओं से सूचना देकर अपील की गई है बिजली से जुड़ा कार्य को समय से पहले निपटा लें। क्योंकि शहर के इन इलाकों में बिजली नही रहेगी । उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए होने वाली परेशानी को लेकर खेद प्रकट करते हुए सहायक अभियंता ने कहा की काम खत्म होने के साथ जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जाएगी । इन मुहल्लों की बाधित रहेगी बिजली बघउतपुर एवं आनंद नगर , सपना सिनेमा रोड , नेहरू नगर , श्री टोला , बस स्टैंड , रस्सीबागन, जवाहर टोला, शिवपुर, करमन टोला , नवादा, मठिया, महादेवा रोड, जेल रोड , चरखंबा गली, सपना सिनेमा रोड , सदर हॉस्पिटल , P मेहरा रोड , मिल रोड के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बंधन टोला , स्टेशन रोड ,नवादा थाना , पोस्ट ऑफिस रोड , पूर्वी गुमटी के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरगंज (गोढना रोड) PSS के इन क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी गोढना रोड, बिहारी मिल, बहिरो, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, अनैथ बाजारी मोहल्ला , बंगला कॉलोनी, बंधन टोला , स्टेशन रोड ,नवादा थाना , पोस्ट ऑफिस रोड , पूर्वी गुमटी, मुर्घटिया, कैलाश नगर , कॉपरेटिव कॉलोनी , न्यू बहीरो आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी इसके अलावा ग्रामीण छेत्र के पावरग्रिड फीडर एवं कोइलवर फीडर से आपूर्ति बाधित रहेगी जिससे बहियारा , चांदी , गुठौला , पियानिया , जमीरा , दरियापुर, गोढ़ना , बेलौर,कुसुमा, सरथुवा इस्त्यादि बंद रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *