ग्रिड पीएसएस में ब्रेकर कार्य की वजह आज 4 घंटे बिजली नहीं रहेगी

ग्रिड पीएसएस में ब्रेकर कार्य की वजह आज 4 घंटे बिजली नहीं रहेगी

भास्कर न्यूज| पूर्णिया ग्रिड पीएसएस में ब्रेकर के रखरखाव कार्य के कारण 11 केवी टाउन-1 एवं टाउन-3 फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति गुरुवार को प्रभावित रहेगी। इस दौरान सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ रोहित कौशिक ने बताया कि इस अवधि में के.पी. मार्केट, सुभाष नगर, पॉलीटेक्निक चौक, बस स्टैंड, महबूब खान टोला, टैक्सी स्टैंड, एतियाना बस स्टैंड, राम नगर, ब्राइट कैरियर स्कूल एवं भट्ठा बाजार के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा, सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक नेवालाल चौक, शंकर चौक, सुदिन चौक, ततमा टोली, कोऑपरेटिव कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, अरबिया कॉलेज, माधोपाड़ा, दुर्गा स्थान, दुर्गाबाड़ी, रामकृष्ण मिशन, कालीबाड़ी चौक, खीरू चौक एवं जिला स्कूल रोड के आसपास के क्षेत्रों में लगभग 2 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।.बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। भास्कर न्यूज| पूर्णिया ग्रिड पीएसएस में ब्रेकर के रखरखाव कार्य के कारण 11 केवी टाउन-1 एवं टाउन-3 फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति गुरुवार को प्रभावित रहेगी। इस दौरान सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ रोहित कौशिक ने बताया कि इस अवधि में के.पी. मार्केट, सुभाष नगर, पॉलीटेक्निक चौक, बस स्टैंड, महबूब खान टोला, टैक्सी स्टैंड, एतियाना बस स्टैंड, राम नगर, ब्राइट कैरियर स्कूल एवं भट्ठा बाजार के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा, सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक नेवालाल चौक, शंकर चौक, सुदिन चौक, ततमा टोली, कोऑपरेटिव कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, अरबिया कॉलेज, माधोपाड़ा, दुर्गा स्थान, दुर्गाबाड़ी, रामकृष्ण मिशन, कालीबाड़ी चौक, खीरू चौक एवं जिला स्कूल रोड के आसपास के क्षेत्रों में लगभग 2 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।.बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *