मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर में एक घंटे बिजली रहेगी गुल:मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी, ग्रामीण इलाकों में भी असर

मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर में एक घंटे बिजली रहेगी गुल:मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी, ग्रामीण इलाकों में भी असर

मुजफ्फरपुर शहर के दामोदरपुर और इससे सटे ग्रामीण इलाकों में आज एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी दामोदरपुर फीडर में पेड़ों की टहनियों की छंटाई (ट्री ट्रिमिंग) का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण सुबह 09:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, मानसून से पहले और गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तारों के पास फैली पेड़ों की टहनियों को हटाना आवश्यक है। इस शटडाउन से दामोदरपुर, सोनबरसा, चकमुरमुर, पानापुर, पानापुर खुर्द और रामानंदनगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में एक घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। विभाग के जूनियर इंजीनियर बोले- 9 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने और उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए अतिरिक्त कर्मियों को लगाया गया है। विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने महत्वपूर्ण कार्य सुबह 9 बजे से पहले निपटा लें। ट्री ट्रिमिंग का यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, ताकि भविष्य में हवा या बारिश के दौरान तारों के टूटने या शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं से बचा जा सके। निर्धारित समय के पश्चात कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। मुजफ्फरपुर शहर के दामोदरपुर और इससे सटे ग्रामीण इलाकों में आज एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी दामोदरपुर फीडर में पेड़ों की टहनियों की छंटाई (ट्री ट्रिमिंग) का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण सुबह 09:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, मानसून से पहले और गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तारों के पास फैली पेड़ों की टहनियों को हटाना आवश्यक है। इस शटडाउन से दामोदरपुर, सोनबरसा, चकमुरमुर, पानापुर, पानापुर खुर्द और रामानंदनगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में एक घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। विभाग के जूनियर इंजीनियर बोले- 9 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने और उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए अतिरिक्त कर्मियों को लगाया गया है। विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने महत्वपूर्ण कार्य सुबह 9 बजे से पहले निपटा लें। ट्री ट्रिमिंग का यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, ताकि भविष्य में हवा या बारिश के दौरान तारों के टूटने या शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं से बचा जा सके। निर्धारित समय के पश्चात कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *