हरियाणा में बादल छाएंगे, बूंदाबांदी के आसार:लगातार बढ़ रहा पारा, 9 शहरों में तापमान 30°C पार, हिसार 32.7°C पहुंचा

हरियाणा में बादल छाएंगे, बूंदाबांदी के आसार:लगातार बढ़ रहा पारा, 9 शहरों में तापमान 30°C पार, हिसार 32.7°C पहुंचा

हरियाणा में गर्मी ने फरवरी के अंत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है और हिसार में तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के 27 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार राज्य के 9 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जो समय से पहले गर्मी बढ़ने का संकेत है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। इसी बीच आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसके प्रभाव से बादलवाई और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि 4 मार्च तक एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। इसके कारण मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
हिसार में तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा
राज्य में अधिकतम तापमान हिसार में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6.3 डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा भिवानी, महेंद्रगढ़, नूंह, गुरुग्राम, रोहतक क्षेत्र का कैनाल रेस्ट हाउस, मंडकोला और सोनीपत में भी तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से लगभग 4.7 डिग्री अधिक बना हुआ है। साफ मौसम और शुष्क हवाओं के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक
राज्य में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनीपत के सरगथल स्थित कैनाल रेस्ट हाउस में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, करनाल में 11.7 डिग्री, चंडीगढ़ में 12.8 डिग्री और रोहतक में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने से दिन में गर्मी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। यह स्थिति फसलों की बढ़वार को भी प्रभावित कर सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *