एमपी में होगी होमगार्ड की बड़ी भर्ती, भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

एमपी में होगी होमगार्ड की बड़ी भर्ती, भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

mp news: मध्यप्रदेश में नौकरी की राह देख रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश में जल्द ही होमगार्ड की बड़ी भर्ती होगी और इसके लिए होमगार्ड मुख्यालय ने प्रस्ताव बनाकर गृह विभाग को भेज दिया है। गृह विभाग की ओर से मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बता दें कि प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती पिछली बार साल 2008 में हुई थी और उसके बाद से भर्ती प्रक्रिया नहीं हुई जिसके कारण लंबे समय से होमगार्ड भर्ती की मांग की जा रही थी।

सिंहस्थ 2028 से पहले होगी भर्ती

मध्यप्रदेश के उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ से पहले प्रदेश में बड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा होगी। खास बात यह है कि इस बार होने वाली भर्ती में बड़ा बदलाव किया गया है। पहली बार होमगार्ड बनने के लिए लिखित परीक्षा कराने का भी प्रस्ताव है। होमगार्ड मुख्यालय से यह प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। होमगार्ड में होने वाली ये बड़ी भर्ती निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी का एक सुनहरा मौका होगा।

सीएम मोहन यादव ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 दिसंबर को घोषणा की थी कि वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगभग 5 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। उसी घोषणा के तहत अब 5 हजार 20 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि चयनित होमगार्ड को इंदौर और जबलपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्रो में ट्रेनिंग दी जाएगी। यदि भर्ती संख्या अधिक रही तो संभागीय मुख्यालयों पर भी प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश पुलिस के पीटीआरआई में भी यह ट्रेनिंग करवाई जा सकती है। इस पर अभी निर्णय होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *