ब्यावर में 14 को निकलेगी रैली:दीपदान और आतिशबाजी भी होगी, अम्बेडकर जयंती समारोह की रूपरेखा तय

ब्यावर में 14 को निकलेगी रैली:दीपदान और आतिशबाजी भी होगी, अम्बेडकर जयंती समारोह की रूपरेखा तय

ब्यावर में डॉ. भीमराव अंबेडकर एकीकृत संस्था की बैठक संस्था अध्यक्ष ईश्वर तंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें आगामी अंबेडकर जयंती समारोह 2026 के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। संस्था सचिव विनोद मिंडल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर होगा, जिसमें एक रैली निकाली जाएगी।
इस दौरान अनुसूचित जाति व जनजाति के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, राजकीय सेवा में नव नियुक्त सेवाकर्मियों, नवचयनित नोटरी पब्लिक तथा नए अधिवक्ताओं का भी सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। 12 अप्रैल को अंबेडकर प्रश्नोत्तरी लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जयंती की पूर्व संध्या, यानी 13 अप्रैल को डीजे के साथ दीपदान एवं आतिशबाजी का कार्यक्रम रखा गया है।
बैठक में अंबेडकर प्रश्नोत्तरी लिखित परीक्षा का प्रभार महेश ओलानिया एवं गुरुशरण गोयल को सौंपा गया। विभिन्न सम्मान समारोहों की सूचियां तैयार करने की जिम्मेदारी एडवोकेट हेमंत चंदेल, मगन सोलंकी, मुकेश गोयर, अजय तंवर तथा ताराचंद वर्मा को दी गई। वहीं, दीपदान, आतिशबाजी और डीजे कार्यक्रम की जिम्मेदारी तिलोक तालेपा, सुनील तालेपा, चिराग मेघवाल, निशा रानी और कंचन तंवर को सौंपी गई है। संस्था की ओर से वर्ष 2025 में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा।
बैठक में उपाध्यक्ष लूणाराम तंवर, अर्जुनराम दुखाड़िया, कोषाध्यक्ष शशिकांत, जगदीश कॉमरेड, सुरमाराम कतिरिया, रतनसिंह हेजु, चंद्रभान कुड़िया, भंवरलाल पिंडयार, हीरालाल जीनगर, अभिषेक नागौरा, बाबूलाल गुजरिया, राधेश्याम कटारिया, पारसमल जागरीवाल, लेखराज कंवरिया सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *