समस्तीपुर के बाजितपुर में संचालित प्रगति बाल विकास योजना के देखरेख में आने वाले 19 जून को संस्था की ओर से एक साथ 51 निर्धन कन्याओं का विवाह महोत्सव होगा। इसके लिए संस्थान की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी शादी में होने वाला पूरा खर्च संस्थान करेगी। जिसमें वर-बधू का सामान से लेकर कपड़ा गहना और बिस्तर शामिल है। शुक्रवार को इस मौके पर संस्थान की ओर से आयोजित संवादददता सम्मेलन के दौरान जाने माने शिक्षाविद् व समाज सेवी डॉ संजय प्रसाद ने कहा कि प्रगति बाल विवास योजना के तहत संस्था बेटियों को सम्मान जनक जीवन प्रदान करने की दिशा में कार्य करती है। बाल विवाह जैसे कुरीतियों के के उन्मूलन को लेकर भी सक्रिय रहती है। इस बार इस संस्थान में आने वाले 19 जून को 51 कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाहा महोत्सव कराने का फैसला लिया है। इसके लिए पूरी रूप रेखा तैयार की गई है। हल्दी मेंहदी और पूजा मटकोर भी होगा शादी पूरी विधि विधान के तहत कराई जाएगी। इसके लिए 18 जून को हल्दी मेंहदी और पूजा मटकोर का आयोजन होगा। संस्थान के सचिव आर के कुशवाहा ने कहा संस्था की ओर से पहले निजी तौर पर लोगों को मदद दी जाती थी। लेकिन इस बार से संस्थान खुद विधि विधान से शादी का जिम्मा ले रही है। यहां आदर्श शादी को इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कन्या को घरेलु उपयोग का दिया जाएगा सामान संस्थान के सचिव ने बताया कि बिदागरी के दौरान दुल्हन को मिलने वाला घरेंलु उपयोग का सामान संस्थान की ओर से दिया जाएगा। जिसमें पलंग, विछावन, बर्तन, सारी, गहना, खाना बनाने के लिए चूल्हा आदि भी दिया जाएगा। इसके साथ दूल्हे का कपड़ा और दूल्हे के उपयोग का सामान दिया जाएगा। समस्तीपुर के बाजितपुर में संचालित प्रगति बाल विकास योजना के देखरेख में आने वाले 19 जून को संस्था की ओर से एक साथ 51 निर्धन कन्याओं का विवाह महोत्सव होगा। इसके लिए संस्थान की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी शादी में होने वाला पूरा खर्च संस्थान करेगी। जिसमें वर-बधू का सामान से लेकर कपड़ा गहना और बिस्तर शामिल है। शुक्रवार को इस मौके पर संस्थान की ओर से आयोजित संवादददता सम्मेलन के दौरान जाने माने शिक्षाविद् व समाज सेवी डॉ संजय प्रसाद ने कहा कि प्रगति बाल विवास योजना के तहत संस्था बेटियों को सम्मान जनक जीवन प्रदान करने की दिशा में कार्य करती है। बाल विवाह जैसे कुरीतियों के के उन्मूलन को लेकर भी सक्रिय रहती है। इस बार इस संस्थान में आने वाले 19 जून को 51 कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाहा महोत्सव कराने का फैसला लिया है। इसके लिए पूरी रूप रेखा तैयार की गई है। हल्दी मेंहदी और पूजा मटकोर भी होगा शादी पूरी विधि विधान के तहत कराई जाएगी। इसके लिए 18 जून को हल्दी मेंहदी और पूजा मटकोर का आयोजन होगा। संस्थान के सचिव आर के कुशवाहा ने कहा संस्था की ओर से पहले निजी तौर पर लोगों को मदद दी जाती थी। लेकिन इस बार से संस्थान खुद विधि विधान से शादी का जिम्मा ले रही है। यहां आदर्श शादी को इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कन्या को घरेलु उपयोग का दिया जाएगा सामान संस्थान के सचिव ने बताया कि बिदागरी के दौरान दुल्हन को मिलने वाला घरेंलु उपयोग का सामान संस्थान की ओर से दिया जाएगा। जिसमें पलंग, विछावन, बर्तन, सारी, गहना, खाना बनाने के लिए चूल्हा आदि भी दिया जाएगा। इसके साथ दूल्हे का कपड़ा और दूल्हे के उपयोग का सामान दिया जाएगा।


