पटना से डोभी तक होगा ग्रीन कॉरिडोर:गयाजी में सीएम के जन्मदिन पर पौधा लगाया, मंत्री बोले- विभाग तेजी से काम कर रहा

पटना से डोभी तक होगा ग्रीन कॉरिडोर:गयाजी में सीएम के जन्मदिन पर पौधा लगाया, मंत्री बोले- विभाग तेजी से काम कर रहा

गयाजी में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश के 75वें जन्मदिन पर कार्यक्रम सिर्फ पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा। वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने मौके पर अधिकारियों को अनुशासन का संदेश भी दिया और हरित बिहार के साथ रोजगार आधारित खेती का बड़ा एजेंडा सामने रखा। वन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में मंत्री ने फलदार पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने डीएफओ से पूछा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन का उल्लेख करते हुए नेम प्लेट क्यों नहीं लगाई गई। जवाब मिला कि रविवार होने के कारण दुकान बंद थी। इस पर मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगले दिन हर हाल में प्लेट लग जानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की जवाबदेही पर उनका यह रुख चर्चा का विषय बना रहा। विभाग तेजी से काम कर रहा मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि वन एवं पर्यावरण विभाग तेजी से काम कर रहा है। गयाजी जिले में भी तीन महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हैं। पटना से डोभी तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही फलदार पौधों के अलावा नीम, पीपल, पाकड़ और गुलर जैसे वृक्ष को बड़े पैमाने पर लगाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में हरित क्षेत्र लगातार बढ़ा है। झारखंड अलग होने के समय बिहार में हरित आवरण मात्र 7 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर करीब 15 प्रतिशत हो गया है। सरकार का लक्ष्य इसे 17 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। इसके लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सहकारिता के क्षेत्र को लेकर मंत्री ने किसानों को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सहजन की खेती को बढ़ावा दें। सहजन के फूलों से तैयार शहद की मांग अधिक है और इसकी गुणवत्ता भी बेहतर मानी जाती है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बनेंगे। सांप जंगल का ही परिवार वन्य जीवों के हमले पर मुआवजा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि विभाग ने 14–15 ऐसे जीवों को चिह्नित किया है, जिनके हमले से मौत होने पर मुआवजा दिया जाता है और राशि पीड़ित परिवार तक पहुंचती है। सांप के मामले पर उन्होंने कहा कि अब गांवों में पक्की सड़क और मकान बनने से सांप-बिच्छू पहले की तुलना में कम दिखाई देते हैं। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सांप जंगल का ही परिवार है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता क्षितिज मोहन सिंह, लोजपा नेता दिलीप कुमार सिंह और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गयाजी में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश के 75वें जन्मदिन पर कार्यक्रम सिर्फ पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा। वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने मौके पर अधिकारियों को अनुशासन का संदेश भी दिया और हरित बिहार के साथ रोजगार आधारित खेती का बड़ा एजेंडा सामने रखा। वन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में मंत्री ने फलदार पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने डीएफओ से पूछा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन का उल्लेख करते हुए नेम प्लेट क्यों नहीं लगाई गई। जवाब मिला कि रविवार होने के कारण दुकान बंद थी। इस पर मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगले दिन हर हाल में प्लेट लग जानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की जवाबदेही पर उनका यह रुख चर्चा का विषय बना रहा। विभाग तेजी से काम कर रहा मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि वन एवं पर्यावरण विभाग तेजी से काम कर रहा है। गयाजी जिले में भी तीन महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हैं। पटना से डोभी तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही फलदार पौधों के अलावा नीम, पीपल, पाकड़ और गुलर जैसे वृक्ष को बड़े पैमाने पर लगाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में हरित क्षेत्र लगातार बढ़ा है। झारखंड अलग होने के समय बिहार में हरित आवरण मात्र 7 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर करीब 15 प्रतिशत हो गया है। सरकार का लक्ष्य इसे 17 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। इसके लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सहकारिता के क्षेत्र को लेकर मंत्री ने किसानों को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सहजन की खेती को बढ़ावा दें। सहजन के फूलों से तैयार शहद की मांग अधिक है और इसकी गुणवत्ता भी बेहतर मानी जाती है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बनेंगे। सांप जंगल का ही परिवार वन्य जीवों के हमले पर मुआवजा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि विभाग ने 14–15 ऐसे जीवों को चिह्नित किया है, जिनके हमले से मौत होने पर मुआवजा दिया जाता है और राशि पीड़ित परिवार तक पहुंचती है। सांप के मामले पर उन्होंने कहा कि अब गांवों में पक्की सड़क और मकान बनने से सांप-बिच्छू पहले की तुलना में कम दिखाई देते हैं। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सांप जंगल का ही परिवार है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता क्षितिज मोहन सिंह, लोजपा नेता दिलीप कुमार सिंह और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *