औरंगाबाद के अलग-अलग इलाकों में आज(रविवार 11 जनवरी 2026) सात घंटे तक बिजली कटेगी। औरंगाबाद ग्रीड में विंटर मेंटेनेंस वर्क के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इन इलाकों में सप्लाई प्रभावित शटडाउन का असर शहर के नागाबीघा, सत्येंद्र नगर, एमजी रोड, न्यू एरिया, वीर कुंवर सिंह नगर, पूरा बियाडा क्षेत्र, मिशन स्कूल रोड, क्षत्रिय नगर, गायत्री नगर, कामा बीघा, मुर्गी बीघा, जसोईया, कुशवाहा नगर, नावाडीह, सूर्य मंदिर रोड, बराटपुर सहित सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में रहेगा। इसके अलावा नवीनगर, कुटुंबा, दाउदनगर और ओबरा प्रखंड सभी गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग का कहना है कि यह मेंटेनेंस कार्य बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थायी विद्युत आपूर्ति मिल सके। इस दौरान ग्रिड और संबंधित लाइनों की जांच, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे। समय से निपटा लें जरूरी काम कनीय विद्युत अभियंता (शहरी-2) राजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि निर्धारित समयावधि में मेंटेनेंस कार्य पूर्ण किया जाएगा। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। औरंगाबाद के अलग-अलग इलाकों में आज(रविवार 11 जनवरी 2026) सात घंटे तक बिजली कटेगी। औरंगाबाद ग्रीड में विंटर मेंटेनेंस वर्क के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इन इलाकों में सप्लाई प्रभावित शटडाउन का असर शहर के नागाबीघा, सत्येंद्र नगर, एमजी रोड, न्यू एरिया, वीर कुंवर सिंह नगर, पूरा बियाडा क्षेत्र, मिशन स्कूल रोड, क्षत्रिय नगर, गायत्री नगर, कामा बीघा, मुर्गी बीघा, जसोईया, कुशवाहा नगर, नावाडीह, सूर्य मंदिर रोड, बराटपुर सहित सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में रहेगा। इसके अलावा नवीनगर, कुटुंबा, दाउदनगर और ओबरा प्रखंड सभी गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग का कहना है कि यह मेंटेनेंस कार्य बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थायी विद्युत आपूर्ति मिल सके। इस दौरान ग्रिड और संबंधित लाइनों की जांच, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे। समय से निपटा लें जरूरी काम कनीय विद्युत अभियंता (शहरी-2) राजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि निर्धारित समयावधि में मेंटेनेंस कार्य पूर्ण किया जाएगा। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।


