मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में रविवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जाएगी। बिजली विभाग ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। 33 केवी ओल्ड एवं नए फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति इस दौरान प्रभावित रहेगी। बिजली के तारों से सटे पेड़ों की कटाई-छंटाई और आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। फीडर लाइन के आसपास बढ़े पेड़-पौधे अक्सर तारों से सट जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया जा रहा है। अस्थायी रूप से आपूर्ति रहेगी बंद सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार दास ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान टाउन-1 सुखासन एवं टाउन-3 फीडर से जुड़े सभी मोहल्लों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कार्य अवधि के दौरान अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग को सहयोग करें। मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में रविवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जाएगी। बिजली विभाग ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। 33 केवी ओल्ड एवं नए फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति इस दौरान प्रभावित रहेगी। बिजली के तारों से सटे पेड़ों की कटाई-छंटाई और आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। फीडर लाइन के आसपास बढ़े पेड़-पौधे अक्सर तारों से सट जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया जा रहा है। अस्थायी रूप से आपूर्ति रहेगी बंद सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार दास ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान टाउन-1 सुखासन एवं टाउन-3 फीडर से जुड़े सभी मोहल्लों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कार्य अवधि के दौरान अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग को सहयोग करें।


