Gujarat Assembly Bomb Threat: गुजरात विधानसभा परिसर में बुधवार सुबह बम की धमकी का ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी उस समय आई जब बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने वाली थी।
ईमेल मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू
ईमेल में यह दावा किया गया था कि विधानसभा परिसर में बम रखा गया है। इसके बाद सभी कर्मचारियों और विधायकों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कहा गया। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, पियूष वांडा ने बताया कि धमकी की सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
सुबह 8:45 पर मिली धमकी
अधिकारियों के अनुसार, सदन की कार्यवाही सुबह 9 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन धमकी की जानकारी उन्हें सुबह 8:45 बजे मिली। वांडा ने कहा, ईमेल के जरिए मिली बम धमकी की जानकारी मिलते ही हमने विधानसभा परिसर में सघन जांच और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है।


