चलती काचीगुड़ा एक्सप्रेस में हड़कंप:बी-4 कोच में अचानक बजा फायर अलार्म, RKMP से रवाना होने के बाद बरखेड़ा स्टेशन पर रुकी ट्रेन

चलती काचीगुड़ा एक्सप्रेस में हड़कंप:बी-4 कोच में अचानक बजा फायर अलार्म, RKMP से रवाना होने के बाद बरखेड़ा स्टेशन पर रुकी ट्रेन

भोपाल से गुजर रही काचीगुड़ा एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती ट्रेन के बी-4 कोच में अचानक फायर अलार्म बज उठा। घटना रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ समय बाद की है। अलार्म की आवाज सुनते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री घबराकर कोच से बाहर निकल आए। स्थिति ऐसी बन गई कि कुछ देर के लिए पूरी बोगी खाली हो गई। ट्रेन को भोपाल मंडल के बरखेड़ा स्टेशन पर रोका गया, जहां रेलवे स्टाफ और इंजीनियरिंग टीम ने तुरंत जांच शुरू की। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन नंबर 17605 काचीगुड़ा एक्सप्रेस में शाम करीब 7:15 बजे फायर अलार्म बजा था। प्राथमिक जांच में किसी भी तरह की आग या धुएं की पुष्टि नहीं हुई। बाद में रेलवे इंजीनियरों ने बताया कि तकनीकी कारण से ऑटोमैटिक फायर अलार्म सक्रिय हो गया था। जांच पूरी होने और स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद यात्रियों को वापस कोच में बैठाया गया। इसके बाद ट्रेन को निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि ऐसी परिस्थितियों में घबराने के बजाय रेलवे स्टाफ के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या चोट से बचा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *