गाजियाबाद में तेज धूप खिली, तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा:अगले 24 घंटो में फिर से मौसम बदलने का अनुमान

गाजियाबाद में तेज धूप खिली, तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा:अगले 24 घंटो में फिर से मौसम बदलने का अनुमान

गाजियाबाद में सुबह से धूप खिली है, आज गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा से चल रही है। अगले 24 घंटे में फिर से बादल रहने और मौसम बदलने का अनुमान है। 24 घंटे में फिर मौसम बदलने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में फिर से मौसम बदलने का अनुमान है। इससे पहले 20 मार्च को रात में हुई रुक-रुक कर बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई। पिछले पूरे सप्ताह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जहां 30 से 35 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलीं। पिछले 24 घंटों में धूप में तेजी आई है और मौसम भी साफ हुआ है। गाजियाबाद में लगातार बदल रहा मौसम गाजियाबाद में 11 दिन पहले रविवार को मौसम बदला। जहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे एक साथ मौसम सुहाना हुआ। इस दौरान गरज भी पड़ती रही। उसके बाद भी तेज हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल रहे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह से तापमान तेजी से बढ़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *