घाटमपुर के सजेती में कमरे के अंदर तंत्र-मंत्र:रुपए को लेकर विवाद हुआ, युवती ने मौसा समेत तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, दोनों गिरफ्तार

घाटमपुर के सजेती में कमरे के अंदर तंत्र-मंत्र:रुपए को लेकर विवाद हुआ, युवती ने मौसा समेत तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, दोनों गिरफ्तार

कानपुर के सजेती में युवती ने झाड़ फूंक करने के लिए तांत्रिक को बुलाया, बंद कमरे में मौसा व तांत्रिक परिजनो की मौजूदगी में झाड़ फूंक कर रहे थे, इस दौरान रुपए को लेकर दोनों में विवाद हो गया, इसके बाद युवती ने मौसा समेत तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों मौसा और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस घटना की जांच कर रही है। सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने मौसा से कहकर तांत्रिक को झाड़ फूंक के लिए बुलाया था, इस दौरान तांत्रिक युवती के घर पर पहुंचा और कमरे में शिवाला बैठाया, इसके बाद पूजा पाठ शुरू हुई। तांत्रिक युवती पर झाड़ फूंक कर रहा था, इसी बीच झाड़ फूंक के रुपए को लेकर परिजनों व मौसा के बीच कहा सुनी हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया, इस दौरान तांत्रिक ने फिर से अपने रुपए मांगने शुरू कर दिए। तभी कमरे में मौजूद युवती ने शोर मचाया और मौसा समेत तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया, शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे ग्रामीणों ने तांत्रिक और मौसा की पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर सजेती पुलिस पहुंची, पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने आई। तभी युवती ने थाने पहुंच कर मौसा समेत तांत्रिक के खिलाफ बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्जकर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। इसके साथ ही पुलिस ने मौसा व तांत्रिक को मेडिकल करवाकर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया की युवती की तहरीर पर दुष्कर्म समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौसा और तांत्रिक को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *