‘….मेरे साथ षडयंत्र हुआ’, बृजभूषण सिंह बोले- अयोध्या सीट पर पहला हक विनय कटियार का

‘….मेरे साथ षडयंत्र हुआ’, बृजभूषण सिंह बोले- अयोध्या सीट पर पहला हक विनय कटियार का

Brijbhushan Singh News: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है। उनको लड़ना चाहिए।

UP News: बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा,” विनय कटियार का अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक है। मैं इसका स्वागत करता हूं।” एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कही।

Uttar Pradesh Politics: बृजभूषण सिंह बोले- 2023-24 में षड़यंत्र हुआ

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ” मेरे साथ 2023-24 में षड़यंत्र हुआ, इसी वजह से मैंने बोला था कि लोकसभा जाऊंगा। फिर बोल रहा हूं कि मैं लोकसभा का चुनाव 2029 में लड़ूंगा। पार्टी सीट तय करेगी कि मुझे कहां से लड़ना है।” उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार लोकसभा जाना है।

Uttar Pradesh: ‘पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को फायदा’

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अलग-अलग वर्ग के विधायकों और सांसदों की बैठक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी से उनके पुराने संबंध हैं। वह दोनों 1991 में एक साथ चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को फायदा होगा।

UGC को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह?

वहीं, UGC को लेकर उन्होंने कहा कि जबतक ठीक से जानकारी नहीं हो जाती तबतक बोलना उचित नहीं है। उन्होंने CM योगी से संबंधों को बेहतर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *