दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। एक युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गश्ती के दौरान बिरौल थाना में पदस्थापित दरोगा इकरार फारूकी सशस्त्र बल के साथ सोनवर्षा पुल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सपहा पुल के पास हीरा ईंट भट्ठा के सामने घोरहा जाने वाली सड़क के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है, जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है। सड़क किनारे मोटरसाइकिल के साथ था खड़ा सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को जानकारी देते हुए पुलिस दल स्थानीय चौकीदार के साथ स्थान पर पहुंचा। वहां सड़क किनारे एक युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम नीतीश कुमार (22), पिता दिनेश सदा, निवासी ग्राम लालपुर कटैया, थाना बिरौल, जिला दरभंगा बताया। युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कमर से लोहे का बना एक पुराना देसी कट्टा बरामद हुआ। हथियार के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं हो सका और न ही वह संतोषजनक जवाब दे सका। पुलिस ने देसी कट्टा और हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स लाल रंग की मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या BR19Y7068) को जब्त कर लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। एक युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गश्ती के दौरान बिरौल थाना में पदस्थापित दरोगा इकरार फारूकी सशस्त्र बल के साथ सोनवर्षा पुल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सपहा पुल के पास हीरा ईंट भट्ठा के सामने घोरहा जाने वाली सड़क के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है, जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है। सड़क किनारे मोटरसाइकिल के साथ था खड़ा सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को जानकारी देते हुए पुलिस दल स्थानीय चौकीदार के साथ स्थान पर पहुंचा। वहां सड़क किनारे एक युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम नीतीश कुमार (22), पिता दिनेश सदा, निवासी ग्राम लालपुर कटैया, थाना बिरौल, जिला दरभंगा बताया। युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कमर से लोहे का बना एक पुराना देसी कट्टा बरामद हुआ। हथियार के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं हो सका और न ही वह संतोषजनक जवाब दे सका। पुलिस ने देसी कट्टा और हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स लाल रंग की मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या BR19Y7068) को जब्त कर लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।


