‘मीडिया जो दिखा रही वैसा UAE में कुछ नहीं’:यहां सिचुएशन अंडर कंट्रोल, हमें बस घर में रहने की है सलाह; अबूधाबी से बोले भारतीय निवासी

‘मीडिया जो दिखा रही वैसा UAE में कुछ नहीं’:यहां सिचुएशन अंडर कंट्रोल, हमें बस घर में रहने की है सलाह; अबूधाबी से बोले भारतीय निवासी

‘हम विदेश में अच्छे से रह रहे हैं। किसी तरह की परेशानी नहीं है। भारतीय मीडिया में जो दिखाया जा रहा है, हकीकत में वैसा कुछ भी नहीं है। मीडिया मिर्च-मसाला लगाकर खबर दिखा रही है। घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। सारी चीजें अंडर कंट्रोल है। हमें बस इतना कहा गया है कि घर के बाहर न निकलें। घर में ही हरकर काम करें। बाकी यहां की सरकार की तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है।’ ये बातें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबूधाबी से भारतीय नागरिक ने कहीं है। आज इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का चौथा दिन है, कुछ भारतीयों ने अबूधाबी से वीडियो बनाकर जमीनी हकीकत बताई है, पढ़िए रिपोर्ट… पहले देखें UAE में हमले की तस्वीर… अब पढ़ें भारतीय निवासी क्या कह रहे हैं… स्कूल चल रहे हैं, कैब चल रहे, कैफे खुले हैं, यहां सब समान्य है अबूधाबी से भानु प्रताप उजाला ने कहा कि यूएई सरकार हर मिनट अपडेट दे रही है। हमें सलाह दी जा रही कि घर से बार नहीं निकले। अभी सिचुएशन ऐसी है कि यूएस बेस के कैंप पर ईरान की मिसाइलें गिर रही हैं। उसके जो अवशेष इधर-उधर गिर रहे हैं उससे बचने के लिए घर में रहने की सलाह दी जा रही है। भारतीय मीडिया में जो दिखाया जा रहा है वैसा नहीं है। अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है अबूधाबी से दिवाकर ने कहा कि भारत में मेरे सभी दोस्तों और परिवार को सादर नमस्कार। हमलोग आबूधाबी में अच्छे से हैं। लोग सिचुएशन देखकर हमें फोन कर रहे हैं कि यहां अफरा-तफरी है, पर ऐसी कोई बात नहीं है। हां थोड़ी सावधानी लोग बरत रहे हैं। ऐसी स्थिति बनी है जैसे लगता है कि कुछ होगा, पर सब कंट्रोल है। यहां की सरकार ने हमलोगों को सुरक्षा दे रखी है है। जो न्यूज में दिखाया जा रहा है वो सब मिर्च-मसाला लगाकर दिखाया जा रहा है। अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। गलत न्यूज न फॉलो करें अबूधाबी से पंकज शुक्ला ने कहा कि यहां कोई भी किसी तरह की दिक्कत नहीं है। हमलोग यहां पूरी तरह से सेफ है। गलत खबरें पढ़कर व्यर्थ में चिंता नहीं करें। हमसब यहां सुरक्षित हैं। मैं अपने 6 साल के बेटे के साथ गार्डन में फुटबॉल खेलकर आया। आउटसाइड वॉकिंग भी की है। अफवाह न फैलाएं। यूएई और भारत सरकार के साथ हर कोई यहां बहुत ज्यादा सपोर्ट कर रहे हैं। यहां दिक्कत नहीं है। गलत न्यूज न फॉलो करें। दुबई में कोई परेशानी नहीं दुबई में परिवार के साथ रह रहे 12 साल का बिहारी बच्चा आरव सिंह ने भी भारत में अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए एक वीडियो बनाया है। उसने कहा है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव की खबरों से लोग चिंतित हो सकते हैं, लेकिन हमलोग यहां पूरी तरह सुरक्षित हैं। यूएई सरकार 24 घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। दुबई में जीवन सामान्य रूप से चल रहा है और किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।
ईरान के 2 ड्रोनों ने सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है। हमले में इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो गया, लेकिन वहां रखी गई कीमती और ऐतिहासिक चीजों को पहले ही सुरक्षित जगह पर रख दिया गया था, इसलिए वे बच गईं। यह जानकारी ईरानी न्यूज एजेंसी मेहर ने दी है। गोलिस्तान पैलेस को 16वीं सदी में सफवीद दौर बनाया गया था। यह महल लंबे समय तक ईरान के राजाओं का घर और सत्ता का मुख्य केंद्र रहा। आज यह एक बड़ा पर्यटन स्थल है और साल 2013 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया था। दूसरी ओर ईरान के 2 ड्रोनों ने सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ‘हम विदेश में अच्छे से रह रहे हैं। किसी तरह की परेशानी नहीं है। भारतीय मीडिया में जो दिखाया जा रहा है, हकीकत में वैसा कुछ भी नहीं है। मीडिया मिर्च-मसाला लगाकर खबर दिखा रही है। घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। सारी चीजें अंडर कंट्रोल है। हमें बस इतना कहा गया है कि घर के बाहर न निकलें। घर में ही हरकर काम करें। बाकी यहां की सरकार की तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है।’ ये बातें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबूधाबी से भारतीय नागरिक ने कहीं है। आज इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का चौथा दिन है, कुछ भारतीयों ने अबूधाबी से वीडियो बनाकर जमीनी हकीकत बताई है, पढ़िए रिपोर्ट… पहले देखें UAE में हमले की तस्वीर… अब पढ़ें भारतीय निवासी क्या कह रहे हैं… स्कूल चल रहे हैं, कैब चल रहे, कैफे खुले हैं, यहां सब समान्य है अबूधाबी से भानु प्रताप उजाला ने कहा कि यूएई सरकार हर मिनट अपडेट दे रही है। हमें सलाह दी जा रही कि घर से बार नहीं निकले। अभी सिचुएशन ऐसी है कि यूएस बेस के कैंप पर ईरान की मिसाइलें गिर रही हैं। उसके जो अवशेष इधर-उधर गिर रहे हैं उससे बचने के लिए घर में रहने की सलाह दी जा रही है। भारतीय मीडिया में जो दिखाया जा रहा है वैसा नहीं है। अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है अबूधाबी से दिवाकर ने कहा कि भारत में मेरे सभी दोस्तों और परिवार को सादर नमस्कार। हमलोग आबूधाबी में अच्छे से हैं। लोग सिचुएशन देखकर हमें फोन कर रहे हैं कि यहां अफरा-तफरी है, पर ऐसी कोई बात नहीं है। हां थोड़ी सावधानी लोग बरत रहे हैं। ऐसी स्थिति बनी है जैसे लगता है कि कुछ होगा, पर सब कंट्रोल है। यहां की सरकार ने हमलोगों को सुरक्षा दे रखी है है। जो न्यूज में दिखाया जा रहा है वो सब मिर्च-मसाला लगाकर दिखाया जा रहा है। अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। गलत न्यूज न फॉलो करें अबूधाबी से पंकज शुक्ला ने कहा कि यहां कोई भी किसी तरह की दिक्कत नहीं है। हमलोग यहां पूरी तरह से सेफ है। गलत खबरें पढ़कर व्यर्थ में चिंता नहीं करें। हमसब यहां सुरक्षित हैं। मैं अपने 6 साल के बेटे के साथ गार्डन में फुटबॉल खेलकर आया। आउटसाइड वॉकिंग भी की है। अफवाह न फैलाएं। यूएई और भारत सरकार के साथ हर कोई यहां बहुत ज्यादा सपोर्ट कर रहे हैं। यहां दिक्कत नहीं है। गलत न्यूज न फॉलो करें। दुबई में कोई परेशानी नहीं दुबई में परिवार के साथ रह रहे 12 साल का बिहारी बच्चा आरव सिंह ने भी भारत में अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए एक वीडियो बनाया है। उसने कहा है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव की खबरों से लोग चिंतित हो सकते हैं, लेकिन हमलोग यहां पूरी तरह सुरक्षित हैं। यूएई सरकार 24 घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। दुबई में जीवन सामान्य रूप से चल रहा है और किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।
ईरान के 2 ड्रोनों ने सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है। हमले में इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो गया, लेकिन वहां रखी गई कीमती और ऐतिहासिक चीजों को पहले ही सुरक्षित जगह पर रख दिया गया था, इसलिए वे बच गईं। यह जानकारी ईरानी न्यूज एजेंसी मेहर ने दी है। गोलिस्तान पैलेस को 16वीं सदी में सफवीद दौर बनाया गया था। यह महल लंबे समय तक ईरान के राजाओं का घर और सत्ता का मुख्य केंद्र रहा। आज यह एक बड़ा पर्यटन स्थल है और साल 2013 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया था। दूसरी ओर ईरान के 2 ड्रोनों ने सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *