शेखपुरा शहर के परेड ग्राउंड से 6 दिन पहले लापता हुए 25 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के शिक्षक पिता अजय कुमार ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी से मुलाकात कर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। अजय कुमार ने बताया कि उनका छोटा बेटा अभिषेक कुमार, जिसने एमए की परीक्षा पास की है, गत 31 जनवरी की सुबह घर से परेड ग्राउंड में घूमने निकला था। वह घर से निकलने से पहले अपना मोबाइल चार्ज पर लगाकर गया था और अपनी मां व भाई को बताकर निकला था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। बेटे की जल्द बरामदगी की मांग की
पीड़ित शिक्षक अजय कुमार सदर प्रखंड के औंधे मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं। वे मूल रूप से घाट कुसुंभा प्रखंड के बेलौनी गांव के निवासी हैं और शेखपुरा शहर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने एसपी को सौंपे ज्ञापन में बेटे की जल्द बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में नगर थाना पुलिस को भी शिकायत दी गई है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लापता युवक की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। शेखपुरा शहर के परेड ग्राउंड से 6 दिन पहले लापता हुए 25 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के शिक्षक पिता अजय कुमार ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी से मुलाकात कर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। अजय कुमार ने बताया कि उनका छोटा बेटा अभिषेक कुमार, जिसने एमए की परीक्षा पास की है, गत 31 जनवरी की सुबह घर से परेड ग्राउंड में घूमने निकला था। वह घर से निकलने से पहले अपना मोबाइल चार्ज पर लगाकर गया था और अपनी मां व भाई को बताकर निकला था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। बेटे की जल्द बरामदगी की मांग की
पीड़ित शिक्षक अजय कुमार सदर प्रखंड के औंधे मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं। वे मूल रूप से घाट कुसुंभा प्रखंड के बेलौनी गांव के निवासी हैं और शेखपुरा शहर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने एसपी को सौंपे ज्ञापन में बेटे की जल्द बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में नगर थाना पुलिस को भी शिकायत दी गई है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लापता युवक की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।


