भागलपुर में पिछले 12 दिनों से लापता दो छात्राओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। सोमवार को जांच के लिए सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह और डीएसपी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ सरयू देवी स्कूल पहुंचे। दोनों छात्राएं इसी स्कूल में पढ़ती थीं। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। स्कूल के चारों ओर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। 8 जनवरी से सोनाक्षी और जिया लापता हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। छह टीमों को अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिटी एसपी के आने की सूचना पर तीन थानों की पुलिस भी सरयू देवी स्कूल पहुंची। बबरगंज थानाध्यक्ष रवि शंकर, मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव और बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा एसपी और डीएसपी के साथ जांच में शामिल रहे। प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार लापता छात्रा जिया के भाई उज्जवल ने बताया कि मां की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। अस्पताल में एडमिट हैं। इकलौती बहन का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। आशंका है कि कोई अनहोनी हो सकती है। प्रशासन से जल्द से जल्द बहन को खोजने की गुहार लगाई है। वहीं, सोनाक्षी के भाई अक्षय ने बताया ने कि बहन साइकिल से स्कूल गई थी, ये CCTV में भी दिख रहा है। लेकिन निकलते हुए नहीं देखा गया। आशंका है कि किसी ने बेचने की नियत से अपहरण किया है। पुलिस पहले कार्रवाई नहीं कर रही थी, लेकिन अब एक्शन में आई है। भागलपुर में पिछले 12 दिनों से लापता दो छात्राओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। सोमवार को जांच के लिए सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह और डीएसपी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ सरयू देवी स्कूल पहुंचे। दोनों छात्राएं इसी स्कूल में पढ़ती थीं। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। स्कूल के चारों ओर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। 8 जनवरी से सोनाक्षी और जिया लापता हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। छह टीमों को अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिटी एसपी के आने की सूचना पर तीन थानों की पुलिस भी सरयू देवी स्कूल पहुंची। बबरगंज थानाध्यक्ष रवि शंकर, मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव और बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा एसपी और डीएसपी के साथ जांच में शामिल रहे। प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार लापता छात्रा जिया के भाई उज्जवल ने बताया कि मां की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। अस्पताल में एडमिट हैं। इकलौती बहन का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। आशंका है कि कोई अनहोनी हो सकती है। प्रशासन से जल्द से जल्द बहन को खोजने की गुहार लगाई है। वहीं, सोनाक्षी के भाई अक्षय ने बताया ने कि बहन साइकिल से स्कूल गई थी, ये CCTV में भी दिख रहा है। लेकिन निकलते हुए नहीं देखा गया। आशंका है कि किसी ने बेचने की नियत से अपहरण किया है। पुलिस पहले कार्रवाई नहीं कर रही थी, लेकिन अब एक्शन में आई है।


