आरा विधानसभा क्षेत्र के भकुरा गांव में गोवर्धन पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। जनसंपर्क अभियान पर निकले जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी और लेप्रोस्कॉपी सर्जन डॉ. विजय गुप्ता भी पूजा में शामिल हुए। आयोजनकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। डॉ. विजय गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा आत्मीयता, एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। जन सुराज पार्टी जनता के सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का काम करेगी। भकुरा की जनता ने मुझे इस पूजन महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया, इसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। यहां आकर मुझे एक सुखद अनुभूति हुई। आज पूरा बिहार एक गंभीर संकट से गुजर रहा है, जहां शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जनता त्राहिमाम कर रही है और व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जनता को जन सुराज पार्टी से उम्मीद है कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन होगा। बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट डॉ. विजय गुप्ता ने आगे कहा कि जन सुराज की सरकार बनने के बाद शिक्षा, रोजगार और पलायन की समस्या पर विशेष रूप से काम किया जाएगा। हमारा विजन है कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल की जाए, जो पिछले 35-40 वर्षों में पूरी तरह बिगड़ चुकी है। अच्छी शिक्षा व्यवस्था होने से बाकी सारी समस्याएं अपने आप सुलझ जाएंगी। पार्टी का लक्ष्य है कि बिहार में ही रोजगार की ऐसी व्यवस्था बने जिससे युवाओं को बाहर पलायन न करना पड़े। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 5 लाख रुपए तक का बिना गारंटी ऋण देने की योजना लागू की जाएगी। बुजुर्गों की पेंशन राशि को 2100 रुपए प्रति माह किया जाएगा। जात-पात से ऊपर उठकर सोचिए जन सुराज के प्रत्याशी ने कहा कि नगदी फसलों की खेती को मनरेगा से जोड़कर किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। हमारी पार्टी जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती, बल्कि केवल विकास की बात करती है। बिहार मूल रूप से कृषि प्रधान राज्य है। यहां की उपजाऊ भूमि देश में अग्रणी है, लेकिन गलत नीतियों के कारण किसानों को हमेशा हतोत्साहित किया गया। यदि जात-पात से ऊपर उठकर विकास की सोच अपनाई जाए, तो बिहार बहुत जल्द ही भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा। आरा विधानसभा क्षेत्र के भकुरा गांव में गोवर्धन पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। जनसंपर्क अभियान पर निकले जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी और लेप्रोस्कॉपी सर्जन डॉ. विजय गुप्ता भी पूजा में शामिल हुए। आयोजनकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। डॉ. विजय गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा आत्मीयता, एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। जन सुराज पार्टी जनता के सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का काम करेगी। भकुरा की जनता ने मुझे इस पूजन महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया, इसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। यहां आकर मुझे एक सुखद अनुभूति हुई। आज पूरा बिहार एक गंभीर संकट से गुजर रहा है, जहां शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जनता त्राहिमाम कर रही है और व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जनता को जन सुराज पार्टी से उम्मीद है कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन होगा। बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट डॉ. विजय गुप्ता ने आगे कहा कि जन सुराज की सरकार बनने के बाद शिक्षा, रोजगार और पलायन की समस्या पर विशेष रूप से काम किया जाएगा। हमारा विजन है कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल की जाए, जो पिछले 35-40 वर्षों में पूरी तरह बिगड़ चुकी है। अच्छी शिक्षा व्यवस्था होने से बाकी सारी समस्याएं अपने आप सुलझ जाएंगी। पार्टी का लक्ष्य है कि बिहार में ही रोजगार की ऐसी व्यवस्था बने जिससे युवाओं को बाहर पलायन न करना पड़े। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 5 लाख रुपए तक का बिना गारंटी ऋण देने की योजना लागू की जाएगी। बुजुर्गों की पेंशन राशि को 2100 रुपए प्रति माह किया जाएगा। जात-पात से ऊपर उठकर सोचिए जन सुराज के प्रत्याशी ने कहा कि नगदी फसलों की खेती को मनरेगा से जोड़कर किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। हमारी पार्टी जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती, बल्कि केवल विकास की बात करती है। बिहार मूल रूप से कृषि प्रधान राज्य है। यहां की उपजाऊ भूमि देश में अग्रणी है, लेकिन गलत नीतियों के कारण किसानों को हमेशा हतोत्साहित किया गया। यदि जात-पात से ऊपर उठकर विकास की सोच अपनाई जाए, तो बिहार बहुत जल्द ही भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा।


