‘सुपौल में LPG की कोई कमी नहीं’-DM:बोले- 2-3 दिन में मिलेगी गैस डिलीवरी,कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

‘सुपौल में LPG की कोई कमी नहीं’-DM:बोले- 2-3 दिन में मिलेगी गैस डिलीवरी,कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

सुपौल में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार को आम उपभोक्ताओं से अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि सुपौल जिले में गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखें जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी और आपूर्ति पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखें। यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील डीएम ने जिले के सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और नियमित प्रक्रिया के तहत गैस की बुकिंग कराएं। उन्होंने बताया कि जैसे ही उपभोक्ता गैस की कंज्यूमर बुकिंग करते हैं, बुकिंग के दो से तीन दिनों के अंदर उन्हें गैस सिलेंडर की डिलीवरी मिल जाएगी। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर उपभोक्ता तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार गैस एजेंसियों के संपर्क में है और पूरे जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि कहीं भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिलने या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत होती है तो वे तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। जांच पर अनियमितता मिलने पर तुरंत होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिले में गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित अधिकारी समय-समय पर गैस एजेंसियों की जांच भी करेंगे, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
अंत में डीएम सावन कुमार ने कहा कि सुपौल जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और यदि कोई समस्या हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। जिला प्रशासन आम जनता की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर संभव कदम उठा रहा है। सुपौल में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार को आम उपभोक्ताओं से अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि सुपौल जिले में गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखें जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी और आपूर्ति पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखें। यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील डीएम ने जिले के सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और नियमित प्रक्रिया के तहत गैस की बुकिंग कराएं। उन्होंने बताया कि जैसे ही उपभोक्ता गैस की कंज्यूमर बुकिंग करते हैं, बुकिंग के दो से तीन दिनों के अंदर उन्हें गैस सिलेंडर की डिलीवरी मिल जाएगी। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर उपभोक्ता तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार गैस एजेंसियों के संपर्क में है और पूरे जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि कहीं भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिलने या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत होती है तो वे तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। जांच पर अनियमितता मिलने पर तुरंत होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिले में गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित अधिकारी समय-समय पर गैस एजेंसियों की जांच भी करेंगे, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
अंत में डीएम सावन कुमार ने कहा कि सुपौल जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और यदि कोई समस्या हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। जिला प्रशासन आम जनता की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर संभव कदम उठा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *