दरभंगा में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं:आज 14,567 सिलेंडर बांटे जाएंगे; जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

दरभंगा में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं:आज 14,567 सिलेंडर बांटे जाएंगे; जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

दरभंगा जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मांग से अधिक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। रविवार को 9,768 सिलेंडरों का वितरण किया गया, वहीं आज(सोमवार) 14,567 सिलेंडरों के वितरण की संभावना है। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि कुल 75 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है। अफवाह पर ध्यान न दें। अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का भंडारण न करें। कालाबाजारी और मुनाफाखोरी करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। एजेंसियों और होटलों में लगातार छापेमारी की जा रही है। आज भी 20 स्थानों पर औचक जांच की गई। कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि एलपीजी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (06272-245055) संचालित है। आज यहां 39 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका जांच के बाद निष्पादन कर दिया गया। अगर कोई व्यक्ति एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गैस की उपलब्धता बनाए रखने और वितरण को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दरभंगा जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मांग से अधिक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। रविवार को 9,768 सिलेंडरों का वितरण किया गया, वहीं आज(सोमवार) 14,567 सिलेंडरों के वितरण की संभावना है। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि कुल 75 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है। अफवाह पर ध्यान न दें। अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का भंडारण न करें। कालाबाजारी और मुनाफाखोरी करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। एजेंसियों और होटलों में लगातार छापेमारी की जा रही है। आज भी 20 स्थानों पर औचक जांच की गई। कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि एलपीजी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (06272-245055) संचालित है। आज यहां 39 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका जांच के बाद निष्पादन कर दिया गया। अगर कोई व्यक्ति एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गैस की उपलब्धता बनाए रखने और वितरण को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *