भास्कर न्यूज|शाहपुर स्थानीय शाहपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस को लेकर आम लोगों के बीच असमंजस और बेचैनी की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर यह चर्चा हो रही है कि घरेलू गैस की किल्लत हो गई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। हालांकि इस पूरे मामले पर शाहपुर नगर स्थित इंद्रावती इंडेन गैस एजेंसी ने साफ तौर पर किसी भी तरह की किल्लत से इंकार किया है। एजेंसी के प्रबंधक अवध कुमार ने बताया कि घरेलू एलपीजी गैस की वर्तमान में कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। पहले उपभोक्ताओं को 15 से 20 दिनों के अंदर दोबारा सिलेंडर लेने की सुविधा मिल जाती थी, लेकिन अब कंपनी के नए नियम के अनुसार एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं सर्वर पर बढ़े लोड के कारण गैस कंपनियों का सर्वर डाउन भी हो जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में और अधिक बेचैनी देखने को मिल रही है। हालांकि सर्वर ठीक होने के बाद बुकिंग की प्रक्रिया सामान्य हो जा रही है। गैस एजेंसियों की माने तो घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति पूरी तरह से जारी है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है। मालूम हो कि वर्तमान में शाहपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल तीन गैस एजेंसी के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भास्कर न्यूज|शाहपुर स्थानीय शाहपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस को लेकर आम लोगों के बीच असमंजस और बेचैनी की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर यह चर्चा हो रही है कि घरेलू गैस की किल्लत हो गई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। हालांकि इस पूरे मामले पर शाहपुर नगर स्थित इंद्रावती इंडेन गैस एजेंसी ने साफ तौर पर किसी भी तरह की किल्लत से इंकार किया है। एजेंसी के प्रबंधक अवध कुमार ने बताया कि घरेलू एलपीजी गैस की वर्तमान में कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। पहले उपभोक्ताओं को 15 से 20 दिनों के अंदर दोबारा सिलेंडर लेने की सुविधा मिल जाती थी, लेकिन अब कंपनी के नए नियम के अनुसार एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं सर्वर पर बढ़े लोड के कारण गैस कंपनियों का सर्वर डाउन भी हो जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में और अधिक बेचैनी देखने को मिल रही है। हालांकि सर्वर ठीक होने के बाद बुकिंग की प्रक्रिया सामान्य हो जा रही है। गैस एजेंसियों की माने तो घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति पूरी तरह से जारी है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है। मालूम हो कि वर्तमान में शाहपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल तीन गैस एजेंसी के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


