दरभंगा में LPG गैस की कंमी नहीं, अफवाह से बचें:गैस एजेंसियों पर प्रशासन की नजर, अधिकारियों की मौजूदगी में बांटे जा रहे सिलेंडर

दरभंगा में LPG गैस की कंमी नहीं, अफवाह से बचें:गैस एजेंसियों पर प्रशासन की नजर, अधिकारियों की मौजूदगी में बांटे जा रहे सिलेंडर

दरभंगा में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन पदाधिकारियों की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वितरण प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित हो सके। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च को जिले में 14,925 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि गैस एजेंसियों के पास 10,558 सिलेंडर शेष हैं। 15 मार्च को 14,623 नए एलपीजी गैस सिलेंडर आने की संभावना है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह से बचने की अपील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी से बचें। प्रशासन की ओर से गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। नियंत्रण कक्ष में 132 शिकायतें प्राप्त एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अब तक 132 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मियों ने सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित मार्केटिंग अफसर (एमओ) को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। प्राप्त शिकायतों में दरभंगा सदर प्रखंड से 61, बहादुरपुर से 38, बिरौल से 8, घनश्यामपुर से 3, सिंहवाड़ा से 6, तारडीह से 3, मनीगाछी से 1 और बेनीपुर से 3 शिकायतें शामिल हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू किया जाए। किसी भी समस्या के लिए आम नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06272-245055 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दरभंगा में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन पदाधिकारियों की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वितरण प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित हो सके। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च को जिले में 14,925 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि गैस एजेंसियों के पास 10,558 सिलेंडर शेष हैं। 15 मार्च को 14,623 नए एलपीजी गैस सिलेंडर आने की संभावना है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह से बचने की अपील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी से बचें। प्रशासन की ओर से गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। नियंत्रण कक्ष में 132 शिकायतें प्राप्त एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अब तक 132 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मियों ने सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित मार्केटिंग अफसर (एमओ) को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। प्राप्त शिकायतों में दरभंगा सदर प्रखंड से 61, बहादुरपुर से 38, बिरौल से 8, घनश्यामपुर से 3, सिंहवाड़ा से 6, तारडीह से 3, मनीगाछी से 1 और बेनीपुर से 3 शिकायतें शामिल हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू किया जाए। किसी भी समस्या के लिए आम नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06272-245055 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *