शेखपुरा में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कमी नहीं:DM-SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, अफवाहों से बचने की सलाह

शेखपुरा में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कमी नहीं:DM-SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, अफवाहों से बचने की सलाह

शेखपुरा जिला प्रशासन ने घरेलू रसोई गैस की कमी न होने का दावा किया है। गुरुवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर गैस आपूर्ति और वितरण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम से बचने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 1,45,223 घरेलू गैस कनेक्शन उपभोक्ता हैं। यहां औसतन 2.24 का बैकलॉग है। जिले में तीन पेट्रोलियम कंपनियों की कुल 11 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। वर्तमान में इन एजेंसियों के पास 2,151 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिला नियंत्रण कक्ष में अब तक पांच शिकायतें दर्ज की गई लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष में अब तक पांच शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान कर दिया गया है। जिला स्तर पर एलपीजी के सुचारु वितरण के लिए एक विशेष दल (ढाबा दल) का गठन किया गया है, जो विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रहा है। गैस एजेंसी आपूर्ति केंद्रों का निरीक्षण भी किया जिलाधिकारी ने गुरुवार को चेवाड़ा, बरबीघा और तेउस स्थित गैस एजेंसी आपूर्ति केंद्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों द्वारा संचालित ‘दीदी की रसोई’ के साथ-साथ अंबेडकर कल्याण छात्रावास बरबीघा, पॉलिटेक्निक कॉलेज खुड़िया और स्वास्थ्य विभाग के सभी केंद्रों पर गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पेट्रोलियम कंपनी के सेल्स ऑफिसर के साथ प्रतिदिन एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बैठक कर रहे हैं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिले में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है। शेखपुरा जिला प्रशासन ने घरेलू रसोई गैस की कमी न होने का दावा किया है। गुरुवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर गैस आपूर्ति और वितरण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम से बचने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 1,45,223 घरेलू गैस कनेक्शन उपभोक्ता हैं। यहां औसतन 2.24 का बैकलॉग है। जिले में तीन पेट्रोलियम कंपनियों की कुल 11 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। वर्तमान में इन एजेंसियों के पास 2,151 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिला नियंत्रण कक्ष में अब तक पांच शिकायतें दर्ज की गई लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष में अब तक पांच शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान कर दिया गया है। जिला स्तर पर एलपीजी के सुचारु वितरण के लिए एक विशेष दल (ढाबा दल) का गठन किया गया है, जो विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रहा है। गैस एजेंसी आपूर्ति केंद्रों का निरीक्षण भी किया जिलाधिकारी ने गुरुवार को चेवाड़ा, बरबीघा और तेउस स्थित गैस एजेंसी आपूर्ति केंद्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों द्वारा संचालित ‘दीदी की रसोई’ के साथ-साथ अंबेडकर कल्याण छात्रावास बरबीघा, पॉलिटेक्निक कॉलेज खुड़िया और स्वास्थ्य विभाग के सभी केंद्रों पर गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पेट्रोलियम कंपनी के सेल्स ऑफिसर के साथ प्रतिदिन एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बैठक कर रहे हैं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिले में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *