हरियाणा में एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं:धीरे-धीरे होगी सर्दी की विदाई; 26 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान

हरियाणा में एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं:धीरे-धीरे होगी सर्दी की विदाई; 26 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान

हरियाणा में फरवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। वर्तमान में सुबह और रात के समय न्यूनतम तापमान अधिकांश स्थानों पर 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। रविवार को जहां प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट हुई, वहीं दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि दिन के दौरान कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सोमवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। रात के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है। सर्दी की विदाई शुरू मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी की विदाई शुरू हो चुकी है। ठंड का असर कम होते ही दिन के तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। फरवरी के पहले पखवाड़े के बाद दिन और रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड का प्रभाव लगभग समाप्त हो जाएगा। 17 फरवरी को होगा बदलाव मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 17 फरवरी के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और आसमान में बादल छा सकते हैं। हालांकि फिलहाल किसी प्रकार की वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है। धीरे-धीरे होगी गर्मी की आहट मौसम के जानकारों के अनुसार पूरे इलाके में धीरे-धीरे गर्मी की आहट सुनाई देने लगी है। आने वाले दिनों में सर्द ऋतु की विदाई और ग्रीष्म ऋतु की दस्तक साफ तौर पर महसूस की जाएगी। दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के चलते लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *