समाहरणालय सुपौल स्थित अपने कार्यालय वेश्म में जिलाधिकारी सावन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले में LPG गैस आपूर्ति की स्थिति स्पष्ट की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस भी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि सुपौल जिले में इंडेन की 26 एचपी श्रेणी की 16 तथा भारत गैस की 9 सहित कुल 51 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके अंतर्गत 5,10,823 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। एजेंसियों के माध्यम से बुकिंग के आधार पर वितरण उन्होंने जानकारी दी कि गैस मार्केटिंग कंपनियों द्वारा प्रतिदिन लगभग 5900 LPG सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। एजेंसियों के माध्यम से बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को नियमित वितरण किया जा रहा है। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला स्तरीय संयुक्त आदेश के तहत प्रखंड स्तर पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष लगातार निगरानी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान राघोपुर प्रखंड स्थित मेसर्स रत्ना इंडेन ग्रामीण वितरक के गोदाम में अनियमितता पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। डीएम ने बताया कि 51 में से 42 एजेंसियों पर फिलहाल गैस उपलब्ध है, जबकि शेष 9 एजेंसियों पर भी शाम तक आपूर्ति होने की संभावना है। किसी प्रकार के संकट की आशंका नहीं उन्होंने कहा कि सिलेंडर की कमी की अफवाहों के कारण मांग में अचानक वृद्धि हुई है, जिससे कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म हो जाता है, लेकिन जल्द ही इसकी पूर्ति हो रही है। वर्तमान स्थिति के अनुसार जिले में पर्याप्त LPG स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार के संकट की आशंका नहीं है। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर न लें। साथ ही, निगरानी के लिए समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 06473-224005 है। अब तक 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समाधान कर दिया गया है। समाहरणालय सुपौल स्थित अपने कार्यालय वेश्म में जिलाधिकारी सावन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले में LPG गैस आपूर्ति की स्थिति स्पष्ट की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस भी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि सुपौल जिले में इंडेन की 26 एचपी श्रेणी की 16 तथा भारत गैस की 9 सहित कुल 51 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके अंतर्गत 5,10,823 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। एजेंसियों के माध्यम से बुकिंग के आधार पर वितरण उन्होंने जानकारी दी कि गैस मार्केटिंग कंपनियों द्वारा प्रतिदिन लगभग 5900 LPG सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। एजेंसियों के माध्यम से बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को नियमित वितरण किया जा रहा है। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला स्तरीय संयुक्त आदेश के तहत प्रखंड स्तर पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष लगातार निगरानी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान राघोपुर प्रखंड स्थित मेसर्स रत्ना इंडेन ग्रामीण वितरक के गोदाम में अनियमितता पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। डीएम ने बताया कि 51 में से 42 एजेंसियों पर फिलहाल गैस उपलब्ध है, जबकि शेष 9 एजेंसियों पर भी शाम तक आपूर्ति होने की संभावना है। किसी प्रकार के संकट की आशंका नहीं उन्होंने कहा कि सिलेंडर की कमी की अफवाहों के कारण मांग में अचानक वृद्धि हुई है, जिससे कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म हो जाता है, लेकिन जल्द ही इसकी पूर्ति हो रही है। वर्तमान स्थिति के अनुसार जिले में पर्याप्त LPG स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार के संकट की आशंका नहीं है। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर न लें। साथ ही, निगरानी के लिए समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 06473-224005 है। अब तक 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समाधान कर दिया गया है।


