राजनगर के जीएनएम स्कूल में चाहरदीवारी नहीं:पुरानी कमला नदी होने के कारण पूरी तरह खुला, छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रहे

राजनगर के जीएनएम स्कूल में चाहरदीवारी नहीं:पुरानी कमला नदी होने के कारण पूरी तरह खुला, छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रहे

मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड स्थित रामपट्टी के निकट राघोपुर ब्लॉट में जीएनएम स्कूल स्थित है। इस स्कूल भवन के चारों ओर बागान और पुरानी कमला नदी होने के कारण यह पूरी तरह खुला है। यहां प्रति वर्ष 85 छात्राओं का नामांकन होता है, जो सुरक्षा की कमी महसूस करती हैं। जीएनएम स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले साल पूर्व विधायक डॉ. रामप्रीत पासवान ने स्कूल के चारों ओर चाहरदीवारी (बाउंड्री वॉल) के निर्माण का आश्वासन दिया था। हालांकि, भाजपा द्वारा उनका टिकट काटे जाने के बाद यह योजना अधर में लटक गई। चाहरदीवारी का जल्द निर्माण कराने का अनुरोध योजना के अटकने से स्कूल की छात्राओं में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने अब सरकार से इस चाहरदीवारी का जल्द निर्माण कराने का अनुरोध किया है ताकि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड स्थित रामपट्टी के निकट राघोपुर ब्लॉट में जीएनएम स्कूल स्थित है। इस स्कूल भवन के चारों ओर बागान और पुरानी कमला नदी होने के कारण यह पूरी तरह खुला है। यहां प्रति वर्ष 85 छात्राओं का नामांकन होता है, जो सुरक्षा की कमी महसूस करती हैं। जीएनएम स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले साल पूर्व विधायक डॉ. रामप्रीत पासवान ने स्कूल के चारों ओर चाहरदीवारी (बाउंड्री वॉल) के निर्माण का आश्वासन दिया था। हालांकि, भाजपा द्वारा उनका टिकट काटे जाने के बाद यह योजना अधर में लटक गई। चाहरदीवारी का जल्द निर्माण कराने का अनुरोध योजना के अटकने से स्कूल की छात्राओं में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने अब सरकार से इस चाहरदीवारी का जल्द निर्माण कराने का अनुरोध किया है ताकि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *