रांची में आज से दो दिन आंधी-बारिश की संभावना:14 जिलों में दिन में गर्मी, दोपहर बाद बदलेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची में आज से दो दिन आंधी-बारिश की संभावना:14 जिलों में दिन में गर्मी, दोपहर बाद बदलेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। सात अप्रैल से नौ अप्रैल तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आज राजधानी रांची समेत खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जैसे जिलों में दिन के समय गर्मी का असर रहेगा, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक करवट लेगा। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात और मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। कल 17 जिले में ऑरेंज और 7 में यलो अलर्ट आठ अप्रैल को भी मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। रांची और खूंटी सहित 17 जिलों में ओलावृष्टि, आंधी और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा, जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। नौ अप्रैल को भी राज्य के 13 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इन तीन दिनों के दौरान पूरे राज्य में मौसम अस्थिर रहेगा और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना बारिश और तेज हवाओं के असर से राज्य के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। लातेहार में 16 डिग्री, रांची में 18.7, बोकारो में 19.6 और खूंटी में 19.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ है। कुछ दिन पहले जहां जमशेदपुर का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब यह गिरकर करीब 33 डिग्री हो गया है। मौसम में आई इस ठंडक से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। 10 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, नौ अप्रैल के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। 10 अप्रैल से आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में खूंटी में 8 मिमी, लातेहार में 27 मिमी और मेदिनीनगर में हल्की बारिश दर्ज की गई है। रांची, जमशेदपुर और बोकारो में भी छिटपुट बारिश हुई है। फिलहाल अगले दो दिनों तक राज्य में मौसम का यह बदला हुआ रूप जारी रहेगा, जिससे लोगों को एक ओर राहत तो मिलेगी, लेकिन तेज आंधी और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। सात अप्रैल से नौ अप्रैल तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आज राजधानी रांची समेत खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जैसे जिलों में दिन के समय गर्मी का असर रहेगा, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक करवट लेगा। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात और मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। कल 17 जिले में ऑरेंज और 7 में यलो अलर्ट आठ अप्रैल को भी मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। रांची और खूंटी सहित 17 जिलों में ओलावृष्टि, आंधी और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा, जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। नौ अप्रैल को भी राज्य के 13 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इन तीन दिनों के दौरान पूरे राज्य में मौसम अस्थिर रहेगा और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना बारिश और तेज हवाओं के असर से राज्य के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। लातेहार में 16 डिग्री, रांची में 18.7, बोकारो में 19.6 और खूंटी में 19.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ है। कुछ दिन पहले जहां जमशेदपुर का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब यह गिरकर करीब 33 डिग्री हो गया है। मौसम में आई इस ठंडक से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। 10 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, नौ अप्रैल के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। 10 अप्रैल से आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में खूंटी में 8 मिमी, लातेहार में 27 मिमी और मेदिनीनगर में हल्की बारिश दर्ज की गई है। रांची, जमशेदपुर और बोकारो में भी छिटपुट बारिश हुई है। फिलहाल अगले दो दिनों तक राज्य में मौसम का यह बदला हुआ रूप जारी रहेगा, जिससे लोगों को एक ओर राहत तो मिलेगी, लेकिन तेज आंधी और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *