बीकानेर में आज फिर बारिश की संभावना:कल तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका

बीकानेर में आज फिर बारिश की संभावना:कल तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका

बीकानेर में एक बार फिर रात में ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास हुआ। बीती रात शहर में 10 बजे बाद से ही ठंडी हवाएं चलने लगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और ऐसे में आज भी हल्की बारिश या फिर तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बीकानेर में मौसम बदलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार सुबह जारी येलो अलर्ट में बीकानेर का भी नाम है। चेतावनी दी गई है कि बीकानेर आज बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के साथ ही मेघगर्जन और बिजली गिर सकती है। कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं। बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाडमेर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, जोधपुर और अजमेर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रात का तापमान गिरा बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दिन में 14 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार रात को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज सुबह से बादलवाही शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही है। दोपहर तक घने बादल छाने और बारिश की संभावना है। दरअसल राजस्थान में एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बीकानेर संभाग में देखने को मिलेगा। 3 अप्रैल को बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज धूलभरी आंधी के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। दो दिन विक्षोभ से बदलेगा मौसम आने वाले दिनों का हाल : मौसम विभाग के तहत सिस्टम 4 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। 4 अप्रैल को भी बीकानेर सहित आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। 5 अप्रैल से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और एक बार फिर सूर्य के तेवर तीखे होंगे। जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 7-8 अप्रैल को फिर विक्षोभ के आने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *