मोतिहारी में ज्वेलरी दुकान से 7 लाख की चोरी:केसरिया थाना से 100 मीटर दूर हुई वारदात, दीवार का हिस्सा काटकर दुकान में घुसे

मोतिहारी में ज्वेलरी दुकान से 7 लाख की चोरी:केसरिया थाना से 100 मीटर दूर हुई वारदात, दीवार का हिस्सा काटकर दुकान में घुसे

मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान से करीब सात लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। यह घटना केसरिया थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित सोनू ज्वेल्स में हुई, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। दुकानदार सोनू कुमार ने बताया कि सुबह जब उनका स्टाफ दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा कि दुकान के अंदर लॉकरों को तोड़ने का प्रयास किया गया था। लॉकर नहीं टूटने पर चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार का एक हिस्सा काटकर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद वे दुकान में रखे सोने और चांदी के गहनों को लेकर फरार हो गए। खाली डिब्बे दुकान के पीछे ही छोड़ दिए गए थे। पुलिस अब आसपास लगे CCTV के फुटेज खंगाल रही घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सर्किल इंस्पेक्टर और डीएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब आसपास लगे CCTV के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके। किराना दुकानदार से 30 दिसंबर को हुई थी लूट की घटना इस चोरी की वारदात ने स्थानीय व्यवसायियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। बीते 30 दिसंबर को भी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में एक किराना दुकानदार से लूट की घटना हुई थी। इन घटनाओं के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी सोनू ज्वेलर्स के पास जमा हुए और क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की। व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान से करीब सात लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। यह घटना केसरिया थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित सोनू ज्वेल्स में हुई, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। दुकानदार सोनू कुमार ने बताया कि सुबह जब उनका स्टाफ दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा कि दुकान के अंदर लॉकरों को तोड़ने का प्रयास किया गया था। लॉकर नहीं टूटने पर चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार का एक हिस्सा काटकर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद वे दुकान में रखे सोने और चांदी के गहनों को लेकर फरार हो गए। खाली डिब्बे दुकान के पीछे ही छोड़ दिए गए थे। पुलिस अब आसपास लगे CCTV के फुटेज खंगाल रही घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सर्किल इंस्पेक्टर और डीएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब आसपास लगे CCTV के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके। किराना दुकानदार से 30 दिसंबर को हुई थी लूट की घटना इस चोरी की वारदात ने स्थानीय व्यवसायियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। बीते 30 दिसंबर को भी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में एक किराना दुकानदार से लूट की घटना हुई थी। इन घटनाओं के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी सोनू ज्वेलर्स के पास जमा हुए और क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की। व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *