बक्सर में 35-40 लाख की चोरी का खुलासा:पूर्व कर्मचारी गुम हुई चाबी से दुकान में घुसता था, CCTV में आते-जाते दिखा

बक्सर में 35-40 लाख की चोरी का खुलासा:पूर्व कर्मचारी गुम हुई चाबी से दुकान में घुसता था, CCTV में आते-जाते दिखा

बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में होलसेल रेडीमेड कपड़े की दुकान से महीनों तक योजनाबद्ध तरीके से 35 से 40 लाख रुपए की चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दुकान के पूर्व कर्मचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की गई है। नालबंद टोली वार्ड संख्या 17 के निवासी पीड़ित व्यवसायी अरविंद कुमार जायसवाल पीपरपांती रोड पर पुरानी कचहरी के सामने अपनी तीन मंजिला दुकान में रेडीमेड कपड़ों का थोक व्यापार करते हैं। दुकान का संचालन उनके छोटे भाई बंटी जायसवाल और बेटा अभिषेक जायसवाल करते हैं। हिसाब के दौरान एक लाख मिले गायब हर तिमाही और सीजन के अंत में बिक्री व कैश का हिसाब किया जाता है। 21 जनवरी 2026 को जाड़े के सीजन की बिक्री का हिसाब करते समय गल्ले से करीब एक लाख रुपए गायब मिले। विस्तृत लेखा-जोखा करने पर कुल 35 से 40 लाख रुपए की कमी सामने आई। जांच में यह भी पता चला कि दुकान का कोई ताला या शटर टूटा नहीं था, जिससे अंदरूनी चोरी की आशंका हुई। पीड़ित के अनुसार, दीपावली पूजा के दौरान दुकान के एक शटर की चाबी गुम हो गई थी। आरोप है कि इसी चाबी का इस्तेमाल कर आरोपी महीनों तक रात के समय दुकान में प्रवेश करता रहा। CCTV में आते-जाते दिखा था शख्स पड़ोसी आभूषण दुकान ‘कल्याण ज्वेलर्स’ के सीसीटीवी फुटेज में 16 और 21 जनवरी की रात करीब 3:40 बजे एक व्यक्ति को दुकान में घुसते और सुबह 4:28 बजे निकलते देखा गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका के कारण रात में दुकान की बिजली बंद रहती थी, जिससे अंदर के कैमरे काम नहीं कर रहे थे। पूर्व कर्मचारी ने वारदात को दिया अंजाम 21 जनवरी की रात से इन्वर्टर के सहारे सीसीटीवी चालू किया गया। 25 जनवरी की सुबह करीब 4:56 बजे फुटेज में हॉस्पिटल रोड निवासी सुनील प्रसाद का 21 वर्षीय बेटा अमन कुमार, जो पीड़ित का पूर्व कर्मचारी है, शटर खोलकर अंदर घुसता दिखा, जिसके बाद उसकी पहचान हुई। कैमरा चालू देख वह घबराकर लौट गया। गिरफ्तारी के बाद अमन ने स्वीकार किया कि सिविल लाइंस निवासी आलोक मिश्र इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। उसी के इशारे पर चोरी की गई रकम से स्कॉर्पियो वाहन, बुलेट बाइक खरीदी गई और आलोक के घर का निर्माण कराया जा रहा था। छापेमारी में आलोक मिश्र के घर से करीब दो लाख रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर स्कॉर्पियो वाहन बरामद कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में होलसेल रेडीमेड कपड़े की दुकान से महीनों तक योजनाबद्ध तरीके से 35 से 40 लाख रुपए की चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दुकान के पूर्व कर्मचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की गई है। नालबंद टोली वार्ड संख्या 17 के निवासी पीड़ित व्यवसायी अरविंद कुमार जायसवाल पीपरपांती रोड पर पुरानी कचहरी के सामने अपनी तीन मंजिला दुकान में रेडीमेड कपड़ों का थोक व्यापार करते हैं। दुकान का संचालन उनके छोटे भाई बंटी जायसवाल और बेटा अभिषेक जायसवाल करते हैं। हिसाब के दौरान एक लाख मिले गायब हर तिमाही और सीजन के अंत में बिक्री व कैश का हिसाब किया जाता है। 21 जनवरी 2026 को जाड़े के सीजन की बिक्री का हिसाब करते समय गल्ले से करीब एक लाख रुपए गायब मिले। विस्तृत लेखा-जोखा करने पर कुल 35 से 40 लाख रुपए की कमी सामने आई। जांच में यह भी पता चला कि दुकान का कोई ताला या शटर टूटा नहीं था, जिससे अंदरूनी चोरी की आशंका हुई। पीड़ित के अनुसार, दीपावली पूजा के दौरान दुकान के एक शटर की चाबी गुम हो गई थी। आरोप है कि इसी चाबी का इस्तेमाल कर आरोपी महीनों तक रात के समय दुकान में प्रवेश करता रहा। CCTV में आते-जाते दिखा था शख्स पड़ोसी आभूषण दुकान ‘कल्याण ज्वेलर्स’ के सीसीटीवी फुटेज में 16 और 21 जनवरी की रात करीब 3:40 बजे एक व्यक्ति को दुकान में घुसते और सुबह 4:28 बजे निकलते देखा गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका के कारण रात में दुकान की बिजली बंद रहती थी, जिससे अंदर के कैमरे काम नहीं कर रहे थे। पूर्व कर्मचारी ने वारदात को दिया अंजाम 21 जनवरी की रात से इन्वर्टर के सहारे सीसीटीवी चालू किया गया। 25 जनवरी की सुबह करीब 4:56 बजे फुटेज में हॉस्पिटल रोड निवासी सुनील प्रसाद का 21 वर्षीय बेटा अमन कुमार, जो पीड़ित का पूर्व कर्मचारी है, शटर खोलकर अंदर घुसता दिखा, जिसके बाद उसकी पहचान हुई। कैमरा चालू देख वह घबराकर लौट गया। गिरफ्तारी के बाद अमन ने स्वीकार किया कि सिविल लाइंस निवासी आलोक मिश्र इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। उसी के इशारे पर चोरी की गई रकम से स्कॉर्पियो वाहन, बुलेट बाइक खरीदी गई और आलोक के घर का निर्माण कराया जा रहा था। छापेमारी में आलोक मिश्र के घर से करीब दो लाख रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर स्कॉर्पियो वाहन बरामद कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *