नालंदा में चोरों ने एक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। महमदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय अनिल कुमार के बंद घर से चोरों ने करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने गांव के 3 युवक को हिरासत में लिया। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने थाने में हंगामा किया और निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाया। चोरी गई संपत्ति में लगभग 3 किलो सोना, 8 किलो चांदी के बर्तन व जेवर और करीब 60 हजार रुपये नकद शामिल हैं। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव का है। पुण्यतिथि के बाद सूना था घर पूर्व मुखिया के बेटे अविनाश कुमार ने बताया कि 30 जनवरी को उनके पिता की पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर पूरा परिवार 29 जनवरी को शेरपुर स्थित पैतृक घर आया था। 31 जनवरी को पूजा-पाठ संपन्न होने के बाद दोपहर करीब 1 बजे सभी सदस्य बिहारशरीफ के एतवारी बाजार स्थित अपने आवास लौट गए। घर पूरी तरह खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बेहद चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और चोरी करने के बाद वहां अपना नया ताला लगा दिया, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, भागते समय वे छत का दरवाजा खुला छोड़ गए। ग्रामीणों ने जब ऊपर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने परिवार को सूचना दी। तीन करोड़ की संपत्ति गायब पीड़ित परिवार की सदस्य रीना सिन्हा और अनुराधा कुमारी ने बताया कि घर में रखे गोदरेज को तोड़कर चोर करीब 3 किलो सोने के जेवर और 8 किलो चांदी के बर्तन व सिक्के ले गए। आज के बाजार भाव के अनुसार इनकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। निर्दोषों को हिरासत में लेने पर बवाल घटना के बाद पुलिस ने शक के आधार पर गांव के तीन युवकों—पवन, जीतू और चीटू को हिरासत में लिया था। इसके विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं थाने पहुंच गईं। ग्रामीणों का कहना था कि तीनों युवक निर्दोष हैं और अपना काम करते हैं। भारी विरोध और मुखिया-सरपंच के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पूछताछ कर तीनों को छोड़ दिया। हालांकि जब भास्कर के रिपोर्टर मौके पर पहुंचे और मामलें की जानकारी लेना चाहा तो पीड़ित परिवार ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अस्थावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि वह फिलहाल व्यस्त हैं और चौकीदार से घटना की जानकारी हासिल कर लें। नालंदा में चोरों ने एक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। महमदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय अनिल कुमार के बंद घर से चोरों ने करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने गांव के 3 युवक को हिरासत में लिया। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने थाने में हंगामा किया और निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाया। चोरी गई संपत्ति में लगभग 3 किलो सोना, 8 किलो चांदी के बर्तन व जेवर और करीब 60 हजार रुपये नकद शामिल हैं। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव का है। पुण्यतिथि के बाद सूना था घर पूर्व मुखिया के बेटे अविनाश कुमार ने बताया कि 30 जनवरी को उनके पिता की पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर पूरा परिवार 29 जनवरी को शेरपुर स्थित पैतृक घर आया था। 31 जनवरी को पूजा-पाठ संपन्न होने के बाद दोपहर करीब 1 बजे सभी सदस्य बिहारशरीफ के एतवारी बाजार स्थित अपने आवास लौट गए। घर पूरी तरह खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बेहद चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और चोरी करने के बाद वहां अपना नया ताला लगा दिया, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, भागते समय वे छत का दरवाजा खुला छोड़ गए। ग्रामीणों ने जब ऊपर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने परिवार को सूचना दी। तीन करोड़ की संपत्ति गायब पीड़ित परिवार की सदस्य रीना सिन्हा और अनुराधा कुमारी ने बताया कि घर में रखे गोदरेज को तोड़कर चोर करीब 3 किलो सोने के जेवर और 8 किलो चांदी के बर्तन व सिक्के ले गए। आज के बाजार भाव के अनुसार इनकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। निर्दोषों को हिरासत में लेने पर बवाल घटना के बाद पुलिस ने शक के आधार पर गांव के तीन युवकों—पवन, जीतू और चीटू को हिरासत में लिया था। इसके विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं थाने पहुंच गईं। ग्रामीणों का कहना था कि तीनों युवक निर्दोष हैं और अपना काम करते हैं। भारी विरोध और मुखिया-सरपंच के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पूछताछ कर तीनों को छोड़ दिया। हालांकि जब भास्कर के रिपोर्टर मौके पर पहुंचे और मामलें की जानकारी लेना चाहा तो पीड़ित परिवार ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अस्थावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि वह फिलहाल व्यस्त हैं और चौकीदार से घटना की जानकारी हासिल कर लें।


