आजमगढ़ में PGI पुलिस चौकी के पास लाखों की चोरी:एक ही रात 6 घरों में ताले तोड़े गए, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आजमगढ़ में PGI पुलिस चौकी के पास लाखों की चोरी:एक ही रात 6 घरों में ताले तोड़े गए, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आजमगढ़ के राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में शनिवार की देर रात छह स्टाफ नर्सों के आवास से लाखों रुपये की संपत्ति और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही चोरों ने डॉक्टरों सहित दो अन्य आवासों में चोरी का प्रयास भी किया। चोरी की सूचना रविवार सुबह मिली, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। सीओ सदर आस्था जायसवाल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गईं। जानकारी के अनुसार, परिसर के टाइप 3 स्थित पांच स्टाफ नर्सों (सीमा सिंह, सुमन सिंह, रजावती यादव, मधु भारती और हेमलता पांडेय) के आवास और टाइप 1 डी ब्लॉक में रहने वाली स्टाफ नर्स अनुपमा का घर चोरी का शिकार हुआ। सभी नर्सें छुट्टी पर घर गई थीं। चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सुमन सिंह के आवास से लाखों रुपये के जेवरात, जिनमें शादी के जेवर भी शामिल थे, चोरी कर लिए। घटना उस इलाके में हुई, जो पुलिस चौकी के काफी नज़दीक है, जिससे पुलिस चौकी की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। जांच में जुटी पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *