शेखपुरा शहर के बाईपास रोड स्थित रेडक्रॉस भवन के सामने एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए नकद और 10 लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण चुरा लिए। घटना का पता मंगलवार देर शाम तब चला जब गृहस्वामिनी बबीता देवी लखीसराय से अपनी बेटी का इलाज कराकर घर लौटीं। घर पहुंचने पर बबीता देवी ने पाया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और बाहर से एक नया ताला लगा हुआ है। अंदर जाने पर सभी कमरों, बक्सों और अलमारियों के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था और नकद व सभी सोने के जेवरात गायब थे। हालांकि, चोरों ने टीवी, बाइक, बर्तन और कपड़े जैसे अन्य सामानों को छोड़ दिया। मणिपुर में BSF कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात पीड़ित बबीता देवी ने बताया कि वह मूल रूप से सदर प्रखंड के कारे गांव की निवासी हैं। उनके पति मिथिलेश साहनी वर्तमान में मणिपुर में बीएसएफ कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने डेढ़ महीने पहले ही शेखपुरा शहर में घर बनाकर रहना शुरू किया था। बबीता देवी सोमवार को अपनी 16 वर्षीय बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए घर में ताला लगाकर लखीसराय गई थीं। मंगलवार देर शाम जब वह घर लौटीं, तब उन्हें चोरी का पता चला। दुकान का शटर तोड़कर चोरी का किया प्रयास इस घटना के बाद शहर के नागरिकों में दहशत का माहौल है। बता दें कि बीती रात कमिश्नरी बाजार स्थित एक सोने-चांदी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी का असफल प्रयास भी किया गया था। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना संदेहास्पद लग रही है, क्योंकि चोरी के बाद बाहर से दूसरा ताला लगाने का यह पहला मामला है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। शेखपुरा शहर के बाईपास रोड स्थित रेडक्रॉस भवन के सामने एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए नकद और 10 लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण चुरा लिए। घटना का पता मंगलवार देर शाम तब चला जब गृहस्वामिनी बबीता देवी लखीसराय से अपनी बेटी का इलाज कराकर घर लौटीं। घर पहुंचने पर बबीता देवी ने पाया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और बाहर से एक नया ताला लगा हुआ है। अंदर जाने पर सभी कमरों, बक्सों और अलमारियों के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था और नकद व सभी सोने के जेवरात गायब थे। हालांकि, चोरों ने टीवी, बाइक, बर्तन और कपड़े जैसे अन्य सामानों को छोड़ दिया। मणिपुर में BSF कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात पीड़ित बबीता देवी ने बताया कि वह मूल रूप से सदर प्रखंड के कारे गांव की निवासी हैं। उनके पति मिथिलेश साहनी वर्तमान में मणिपुर में बीएसएफ कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने डेढ़ महीने पहले ही शेखपुरा शहर में घर बनाकर रहना शुरू किया था। बबीता देवी सोमवार को अपनी 16 वर्षीय बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए घर में ताला लगाकर लखीसराय गई थीं। मंगलवार देर शाम जब वह घर लौटीं, तब उन्हें चोरी का पता चला। दुकान का शटर तोड़कर चोरी का किया प्रयास इस घटना के बाद शहर के नागरिकों में दहशत का माहौल है। बता दें कि बीती रात कमिश्नरी बाजार स्थित एक सोने-चांदी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी का असफल प्रयास भी किया गया था। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना संदेहास्पद लग रही है, क्योंकि चोरी के बाद बाहर से दूसरा ताला लगाने का यह पहला मामला है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।


