कोडरमा में राशन दुकान से लाखों की चोरी:सुबह दुकान खोलने पर सामने आई घटना, 1.52 लाख नकद ले उड़े चोर

कोडरमा में राशन दुकान से लाखों की चोरी:सुबह दुकान खोलने पर सामने आई घटना, 1.52 लाख नकद ले उड़े चोर

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधन चौक स्थित एक राशन दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 1 लाख 52 हजार रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं दुकानदार और स्थानीय लोग दहशत में हैं। राशन दुकान के संचालक खुर्शीद आलम ने बताया कि सोमवार की देर रात रोज की तरह दुकान बंद कर वे अपने घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे। शटर का लॉक भी खुला हुआ था। यह देख वे घबरा गए और तुरंत दुकान के अंदर जाकर जांच की। गल्ले से गायब मिले 1.52 लाख रुपए दुकान के भीतर जाने पर खुर्शीद आलम ने पाया कि गल्ले में रखे 1 लाख 52 हजार रुपए नकद गायब हैं। उन्होंने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी रात में संदिग्ध गतिविधि या चोरी की घटना से जुड़ी कोई जानकारी होने से इनकार किया। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने मरकच्चो थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही मरकच्चो पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने टूटे ताले और शटर की जांच की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधन चौक स्थित एक राशन दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 1 लाख 52 हजार रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं दुकानदार और स्थानीय लोग दहशत में हैं। राशन दुकान के संचालक खुर्शीद आलम ने बताया कि सोमवार की देर रात रोज की तरह दुकान बंद कर वे अपने घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे। शटर का लॉक भी खुला हुआ था। यह देख वे घबरा गए और तुरंत दुकान के अंदर जाकर जांच की। गल्ले से गायब मिले 1.52 लाख रुपए दुकान के भीतर जाने पर खुर्शीद आलम ने पाया कि गल्ले में रखे 1 लाख 52 हजार रुपए नकद गायब हैं। उन्होंने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी रात में संदिग्ध गतिविधि या चोरी की घटना से जुड़ी कोई जानकारी होने से इनकार किया। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने मरकच्चो थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही मरकच्चो पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने टूटे ताले और शटर की जांच की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *