जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमोद नगर स्थित जूही रोड में एक बंद घर से लाखों रुपए के कीमती सामान की चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। यह घर पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर बैंक मैनेजर गोविंद चंद्र हांसदा का है। वे इन दिनों अपने परिवार के साथ पंजाब गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था
बुधवार सुबह जब घर में काम करने वाली दाई पहुंची, तो उसने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारियां खुली थीं और बिस्तर पर ज्वेलरी के खाली डिब्बे पड़े मिले। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पूरे घर को खंगालकर कीमती सामान चुराया और फिर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध युवक घर में घुसते हुए दिखाई दिए। पुलिस फिलहाल इन संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमोद नगर स्थित जूही रोड में एक बंद घर से लाखों रुपए के कीमती सामान की चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। यह घर पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर बैंक मैनेजर गोविंद चंद्र हांसदा का है। वे इन दिनों अपने परिवार के साथ पंजाब गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था
बुधवार सुबह जब घर में काम करने वाली दाई पहुंची, तो उसने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारियां खुली थीं और बिस्तर पर ज्वेलरी के खाली डिब्बे पड़े मिले। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पूरे घर को खंगालकर कीमती सामान चुराया और फिर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध युवक घर में घुसते हुए दिखाई दिए। पुलिस फिलहाल इन संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।


