समस्तीपुर में एक करोड़ की मूर्ति की चोरी:अष्टधातु की 40KG वजन की प्रतिमा ले भागे बदमाश; गर्भगृह का ताला तोड़ कर वारदात

समस्तीपुर में एक करोड़ की मूर्ति की चोरी:अष्टधातु की 40KG वजन की प्रतिमा ले भागे बदमाश; गर्भगृह का ताला तोड़ कर वारदात

समस्तीपुर में राम जानकी ठाकुरवाड़ी से एक करोड़ रुपए की अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी हो गईं। सभी मूर्तियों का वजन करीब 40 किलो है। ये मूर्तियां 1300 ई. की है। घटना रविवार देर रात हुई, जिसकी जानकारी सोमवार सुबह तब मिली जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। मामला हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित देवधा का है। चोरी हुई मूर्तियों में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं शामिल हैं। मंदिर को ‘छोटी ठाकुरवाड़ी’ के नाम से भी जाना जाता है। चोरों ने गर्भगृह से इन बहुमूल्य मूर्तियों को चुराया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे देवधा गांव की अनीता देवी कुछ अन्य महिलाओं के साथ ठाकुरवाड़ी में पूजा करने पहुंचीं। उन्होंने गर्भगृह का गेट खुला देखा और अंदर मूर्तियां गायब पाईं। उन्होंने पास सो रहे महंत राम सुधारी मिश्रा उर्फ त्रिभुवनदास को जगाया। महंत ने मूर्तियों के गायब होने की पुष्टि की और ग्रामीणों को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
महंत को चोरी की भनक नहीं लगी महंत राम सुधारी मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम को भगवान को भोग लगाने के बाद वे गांव में एक निमंत्रण में चले गए थे। देर रात लौटने के बाद वे अपने कमरे में सो गए और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा सके। बता दें कि मंदिर में रिपेयरिंग का काम भी चल रहा था, जिस कारण इन दोनों मजदूरों का आना-जाना भी था।महंत त्रिभुवनदास साल 2010 से मंदिर में पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। वह मंदिर पर ही रहते हैं। समस्तीपुर में राम जानकी ठाकुरवाड़ी से एक करोड़ रुपए की अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी हो गईं। सभी मूर्तियों का वजन करीब 40 किलो है। ये मूर्तियां 1300 ई. की है। घटना रविवार देर रात हुई, जिसकी जानकारी सोमवार सुबह तब मिली जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। मामला हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित देवधा का है। चोरी हुई मूर्तियों में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं शामिल हैं। मंदिर को ‘छोटी ठाकुरवाड़ी’ के नाम से भी जाना जाता है। चोरों ने गर्भगृह से इन बहुमूल्य मूर्तियों को चुराया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे देवधा गांव की अनीता देवी कुछ अन्य महिलाओं के साथ ठाकुरवाड़ी में पूजा करने पहुंचीं। उन्होंने गर्भगृह का गेट खुला देखा और अंदर मूर्तियां गायब पाईं। उन्होंने पास सो रहे महंत राम सुधारी मिश्रा उर्फ त्रिभुवनदास को जगाया। महंत ने मूर्तियों के गायब होने की पुष्टि की और ग्रामीणों को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
महंत को चोरी की भनक नहीं लगी महंत राम सुधारी मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम को भगवान को भोग लगाने के बाद वे गांव में एक निमंत्रण में चले गए थे। देर रात लौटने के बाद वे अपने कमरे में सो गए और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा सके। बता दें कि मंदिर में रिपेयरिंग का काम भी चल रहा था, जिस कारण इन दोनों मजदूरों का आना-जाना भी था।महंत त्रिभुवनदास साल 2010 से मंदिर में पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। वह मंदिर पर ही रहते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *