शहर में दो मकानों में हुई चोरी का खुलासा:पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, एक पर 10 दूसरे के खिलाफ 2 मामले दर्ज

शहर में दो मकानों में हुई चोरी का खुलासा:पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, एक पर 10 दूसरे के खिलाफ 2 मामले दर्ज

शहर की खांडा फलसा थाना पुलिस ने बढ़ रही चोरी-नकबजनी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से चोरी का माल बरामदगी की कोशिश जारी है। बता दें कि 11-12 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने मनीष पुरोहित के गांधी चौक, कबूतरों का चौक के घर का ताला तोड़ सोने-चांदी के आभूषण और नगदी उड़ा ली। वहीं दिनेश जोशी के तापी बावड़ी, नाथावतो का चौक के घर में भी ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया गया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हुई। डीसीपी पूर्व पी.डी. नित्या ने बताया तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी बन्टी उर्फ अब्दुल कलाम उर्फ कायरा (23), निवासी उदयमंदिर आसन, नागौरी गेट और विनोद सिंह (32), निवासी पवन पुत्र कॉलोनी, झालामंड को गिरफ्तार किया। बंटी के खिलाफ चोरी नकबजनी के दस मामले हैं, जबकि विनोद के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *