जमुई टाउन थाना क्षेत्र के सिरचन नवादा मोहल्ले में बुधवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। इस दौरान एक घर से बाइक चोरी हो गई, जबकि भाजपा नेता के घर में चोरी का प्रयास विफल रहा। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। दीपक सिंह के घर के कैंपस में खड़ी ग्लैमर बाइक (नंबर BR 46 R 2117) चोरी हो गई। यह बाइक दीपक सिंह के किराएदार बंटी सिंह की बताई जा रही है। परिसर में घुसते और बाइक चुराकर फरार होते दिख रहे दो संदिग्ध चोर चोरी की यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध चोर रात के अंधेरे में चेहरा ढककर घर के परिसर में घुसते और बाइक चुराकर फरार होते दिख रहे हैं। उसी रात चोरों ने भाजपा नेता विकास सिंह के घर को भी निशाना बनाया। चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए और पूजा कक्ष तक पहुंच गए। हालांकि, पूजा कक्ष बाहर से बंद होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके, जिससे बड़ी चोरी टल गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भाजपा नेता विकास सिंह और बाइक मालिक बंटी सिंह ने घटना की जानकारी दी। बंटी सिंह ने इस संबंध में जमुई टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात की गश्ती बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमुई टाउन थाना क्षेत्र के सिरचन नवादा मोहल्ले में बुधवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। इस दौरान एक घर से बाइक चोरी हो गई, जबकि भाजपा नेता के घर में चोरी का प्रयास विफल रहा। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। दीपक सिंह के घर के कैंपस में खड़ी ग्लैमर बाइक (नंबर BR 46 R 2117) चोरी हो गई। यह बाइक दीपक सिंह के किराएदार बंटी सिंह की बताई जा रही है। परिसर में घुसते और बाइक चुराकर फरार होते दिख रहे दो संदिग्ध चोर चोरी की यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध चोर रात के अंधेरे में चेहरा ढककर घर के परिसर में घुसते और बाइक चुराकर फरार होते दिख रहे हैं। उसी रात चोरों ने भाजपा नेता विकास सिंह के घर को भी निशाना बनाया। चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए और पूजा कक्ष तक पहुंच गए। हालांकि, पूजा कक्ष बाहर से बंद होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके, जिससे बड़ी चोरी टल गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भाजपा नेता विकास सिंह और बाइक मालिक बंटी सिंह ने घटना की जानकारी दी। बंटी सिंह ने इस संबंध में जमुई टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात की गश्ती बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


