ग्रेटर नोएडा के मंदिर में चोरी, CCTV में कैद घटना:चोरों ने 7 मिनट में वारदात को अंजाम दिया, जाते हुए हाथ भी जोड़े

ग्रेटर नोएडा के मंदिर में चोरी, CCTV में कैद घटना:चोरों ने 7 मिनट में वारदात को अंजाम दिया, जाते हुए हाथ भी जोड़े

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में एक मंदिर से चोरी की घटना सामने आई है। सिद्धपीठ महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर से दो चोर महज 7 मिनट के भीतर दो घंटे, एक ज्योत और एक छोटी घंटी चोरी कर ले गए। यह पूरी वारदात 24 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट के बीच हुई, जो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 24 जनवरी को दोपहर 1:18 बजे दो युवक मंदिर परिसर में दाखिल हुए। इनमें से एक ने हेलमेट और दस्ताने पहन रखे थे, जबकि दूसरा कंधे पर बैग टांगे हुए था। मंदिर में प्रवेश करते ही दोनों ने पहले छोटी ज्योत और घंटी को बैग में रखा। इसके बाद उनकी नजर मंदिर में लगे बड़े घंटे पर पड़ी। चोरों ने बैग से प्लास निकालकर बड़े घंटे की चेन काटी और उसे भी अपने बैग में रख लिया। चोरी की पूरी घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी 1:25 बजे मंदिर से बाहर निकल गए। हैरानी की बात यह रही कि जाते समय दोनों चोरों ने मंदिर में हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया। यह पूरी चोरी की वारदात महज 7 मिनट में हुई और साफ तौर पर सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। मामले में मंदिर समिति की ओर से दादरी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *