घर में चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब:पिता के इलाज के लिए वाराणसी गया था परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर

घर में चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब:पिता के इलाज के लिए वाराणसी गया था परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर

सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। घर के मालिक राजेंद्र मिश्र अपने पिता के इलाज के लिए वाराणसी गए हुए थे, तभी अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली। तवक्कलपुर नगरा निवासी राजेंद्र मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 5 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर ताला लगाकर पिता डॉ. मदन मोहन मिश्र के इलाज के लिए वाराणसी गए थे। अगले दिन, 6 मार्च की शाम लगभग 6:40 बजे, उनकी भाभी ने फोन पर उन्हें घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। कमरों के ताले भी तोड़ दिए सूचना मिलते ही राजेंद्र मिश्र वाराणसी से अपने घर लौटे। उन्होंने देखा कि घर का मुख्य ताला टूटा हुआ था और सभी कमरों के ताले भी तोड़ दिए गए थे। अज्ञात चोरों ने अलमारियों को तोड़कर उनमें रखे आभूषण और नकदी चुरा ली। 16 हजार रुपये नकद शामिल चोरी हुए सामान में एक चांदी की कमरबंद, 10 चांदी के सिक्के, एक चांदी का तस्तरी सेट, दो सोने की अंगूठी, दो बड़ी सोने की चूड़ियां और 16 हजार रुपये नकद शामिल हैं। राजेंद्र मिश्र की शिकायत पर कोतवाली कादीपुर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *