सलूबंर के डालगांव में 5 मकानों में चोरी:मुख्य चौराहे पर तीन घरों को बनाया निशाना, बाहर से दरवाजों की कुंडी लगाई

सलूबंर के डालगांव में 5 मकानों में चोरी:मुख्य चौराहे पर तीन घरों को बनाया निशाना, बाहर से दरवाजों की कुंडी लगाई

सलूंबर जिले के डालगांव में देर रात चोरों ने पांच सूने मकानों को निशाना बनाया। बदमाशों ने घरों के ताले तोड़कर अलमारियां और पेटियां खंगालीं। इस दौरान घरों का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया गया। तीन मकानों में हुई चोरी ग्रामीणों के अनुसार, गांव के मुख्य चौराहे पर स्थित तीन मकानों में भी चोरी हुई। चोरों ने कुछ मकानों के बाहर से किवाड़ बंद कर दिए, जिससे अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पाए। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाश रात के सन्नाटे में गलियों में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। गांव वालों को टूटे मिले ताले ग्रामीणों को चोरी का पता सुबह चला जब उन्होंने अपने घरों के ताले टूटे और सामान बिखरा हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सूचना फैल गई और पुलिस को सूचित किया गया। घटनास्थल का लिया जायजा सूचना मिलने पर थाना अधिकारी हेमेंद्र चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता है। लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *