समस्तीपुर का युवक बोला- ‘मैं जान दे जा रहा हूं’:पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप, परिजन बोले- 25 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी

समस्तीपुर का युवक बोला- ‘मैं जान दे जा रहा हूं’:पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप, परिजन बोले- 25 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी

समस्तीपुर में से एक शख्स के आत्म हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे उसने खुद बनाया है। आरोप है कि मृतक को उसकी पत्नी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी और साथ ही 25 लाख रूपए की मांग कर रही थी। मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर वार्ड संख्या-4 की है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर वार्ड संख्या-4 निवासी विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विश्वजीत 11 जनवरी को अपनी ससुराल गए थे। अगले दिन, 12 जनवरी की रात को वह सड़क पर गिरे हुए मिले। गांव वालों ने इसकी सूचना परिवार को दी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और मौत हो गई। पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप मृतक के भाई इंद्रजीत कुमार ने बताया कि परिवार अभी तक यह समझ नहीं पा रहा है कि विश्वजीत के साथ असल में क्या हुआ। हालांकि, विश्वजीत के मोबाइल फोन से एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें वह बता रहा है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करते हुए 25 लाख रूपए की डिमांड कर रही है। और पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए अपना दर्द बयां कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने क्या कहा विश्वजीत की शादी 2016 में हुई और उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8 और 5 साल बताई जा रही है। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि विश्वजीत की पत्नी सोनाली कुमारी (पिता- राज नारायण राय) उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी और 25 लाख रुपये की मांग कर रही थी। परिजनों का यह भी कहना है कि पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे और दहेज प्रताड़ना (धारा 498A) का मामला करीब दो साल से चल रहा था। समस्तीपुर में से एक शख्स के आत्म हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे उसने खुद बनाया है। आरोप है कि मृतक को उसकी पत्नी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी और साथ ही 25 लाख रूपए की मांग कर रही थी। मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर वार्ड संख्या-4 की है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर वार्ड संख्या-4 निवासी विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विश्वजीत 11 जनवरी को अपनी ससुराल गए थे। अगले दिन, 12 जनवरी की रात को वह सड़क पर गिरे हुए मिले। गांव वालों ने इसकी सूचना परिवार को दी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और मौत हो गई। पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप मृतक के भाई इंद्रजीत कुमार ने बताया कि परिवार अभी तक यह समझ नहीं पा रहा है कि विश्वजीत के साथ असल में क्या हुआ। हालांकि, विश्वजीत के मोबाइल फोन से एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें वह बता रहा है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करते हुए 25 लाख रूपए की डिमांड कर रही है। और पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए अपना दर्द बयां कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने क्या कहा विश्वजीत की शादी 2016 में हुई और उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8 और 5 साल बताई जा रही है। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि विश्वजीत की पत्नी सोनाली कुमारी (पिता- राज नारायण राय) उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी और 25 लाख रुपये की मांग कर रही थी। परिजनों का यह भी कहना है कि पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे और दहेज प्रताड़ना (धारा 498A) का मामला करीब दो साल से चल रहा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *