खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के बड़ी लगार गांव में रविवार सुबह एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घटना में 28 वर्षीय राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है। घायल राहुल की मां नितो देवी ने बताया, “मेरा बेटा दरवाजे पर खड़ा था, तभी दिलखुश कुमार आया और सीधे सीने में गोली मार दी। हमें कुछ समझने का मौका भी नहीं मिला।” गोली लगने के बाद राहुल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परबत्ता ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घायल राहुल कुमार ने बताया कि गोली चलाने से पहले किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था। पड़ोसी युवक ने अचानक ही गोली चला दी। इस घटना के बाद बड़ी लगार गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी परबत्ता थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घायल युवक राहुल का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के बड़ी लगार गांव में रविवार सुबह एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घटना में 28 वर्षीय राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है। घायल राहुल की मां नितो देवी ने बताया, “मेरा बेटा दरवाजे पर खड़ा था, तभी दिलखुश कुमार आया और सीधे सीने में गोली मार दी। हमें कुछ समझने का मौका भी नहीं मिला।” गोली लगने के बाद राहुल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परबत्ता ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घायल राहुल कुमार ने बताया कि गोली चलाने से पहले किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था। पड़ोसी युवक ने अचानक ही गोली चला दी। इस घटना के बाद बड़ी लगार गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी परबत्ता थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घायल युवक राहुल का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


