जमुई में ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगामा के पास की है। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के गंगटा निवासी सुरेश कुमार (30) के रूप में हुई है। सुरेश कुमार अपनी नानी के घर जमुई जिले के बरहट प्रखंड के जगुआजोर गांव आए हुए था। शनिवार रात करीब 11 बजे सुरेश अपनी बाइक से वापस गंगटा स्थित अपने घर लौट रहे थे। जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग पर बनगामा के पास पहुंचते ही मुंगेर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। युवक को घायल अवस्था में जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीवनी ने बताया कि अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी हुई है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। जमुई में ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगामा के पास की है। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के गंगटा निवासी सुरेश कुमार (30) के रूप में हुई है। सुरेश कुमार अपनी नानी के घर जमुई जिले के बरहट प्रखंड के जगुआजोर गांव आए हुए था। शनिवार रात करीब 11 बजे सुरेश अपनी बाइक से वापस गंगटा स्थित अपने घर लौट रहे थे। जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग पर बनगामा के पास पहुंचते ही मुंगेर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। युवक को घायल अवस्था में जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीवनी ने बताया कि अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी हुई है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।


