दमोह कलेक्ट्रेट में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक:कलेक्टर से पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने की गुहार; समझाइश के बाद उतरा

दमोह कलेक्ट्रेट में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक:कलेक्टर से पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने की गुहार; समझाइश के बाद उतरा

दमोह कलेक्ट्रेट में गुरुवार शाम एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। उसने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से अपनी पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने की गुहार लगाई। युवक शराब के नशे में था। युवक कलेक्टर से मिलने पहुंचा था, लेकिन मीटिंग में होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकला और ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। युवक के ट्रांसफार्मर पर चढ़ते ही बिजली बंद की गई जैसे ही युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, सुरक्षा कारणों से तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इस घटना की सूचना कलेक्टर को दी गई। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी किसी के बहकावे में आकर बच्चों के साथ चली गई है और वह उन्हें वापस बुलाना चाहता है। कलेक्टर ने आवेदन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि तिन्दोनी गांव का एक युवक उनसे मिलने आया था। उन्होंने युवक को ट्रांसफार्मर पर चढ़ा देखा तो उससे मिलने पहुंचे। कलेक्टर ने युवक को समझाइश देकर नीचे उतरवाया। कलेक्टर ने युवक से आवेदन लिया और न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे युवक संतुष्ट होकर अपने घर चला गया। इस दौरान उसके भोजन-पानी की व्यवस्था भी की गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *