Govinda and Suntia Ahuja: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा इन दिनों एक नई मुश्किल में फंसे नजर आ रहे हैं। साल 2024 में जब गोविंदा को गलती से पैर में गोली लगी थी, तो उनके फैंस काफी डर गए थे और उनके लिए दुआएं मांग रहे थे। अस्पताल से घर आने के बाद गोविंदा का लंबा इलाज चला, लेकिन अब इस बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसी बात सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। गोविंदा का इलाज करने वाली फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुरभि धनवाला ने बताया है कि जब गोविंदा दर्द में थे और उनकी थेरेपी चल रही थी, तब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा उनके साथ नहीं थीं।
रिकवरी के दौरान अस्पताल में क्यों नहीं दिखीं सुनिता? (Govinda and Suntia Ahuja)
गोविंदा के पैर का जख्म काफी गहरा था, जिसे ठीक करने के लिए डॉक्टर सुरभि उनके घर जाकर थेरेपी देती थीं। डॉक्टर ने हाल ही में बताया, मैंने उस वक्त गोविंदा जी का इलाज किया जब उन्हें गोली लगी थी। वह बहुत बहादुर इंसान हैं और सुबह जल्दी उठकर योग और ध्यान करते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पूरे इलाज के दौरान मैंने कभी उनकी पत्नी सुनीता को वहां नहीं देखा। वह एक बार भी सेशन में उनसे मिलने नहीं आती थीं। डॉक्टर की इस बात से अब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या इस कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
पति पर लगाए अफेयर के आरोप
गोविंदा और सुनीता के बीच अनबन की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। सुनीता ने कई इंटरव्यू में गोविंदा पर आरोप लगाया है कि उनका किसी मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, सुनीता ने एक व्लॉग में बताया कि पिछले दो साल उनके लिए बहुत खराब रहे हैं। सुनीता का मानना है कि मैंने अपनी सारी जिम्मेदारियां पूरी कर दी हैं। अब मैं थक चुकी हूं और अपनी जिंदगी अच्छे तरीके से जीना चाहती हूं। उनकी इस बात से लगता है कि वह अब गोविंदा से अलग अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।
घंटों अकेले बैठकर ध्यान लगाते हैं
इन सब बातों और पत्नी के आरोपों पर गोविंदा ने बहुत ही शांति से जवाब दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी तरफ से कुछ भी बोलकर किसी को शर्मिंदा नहीं करना चाहते। गोविंदा आजकल घंटों अकेले बैठकर ध्यान लगाते हैं और भगवान की भक्ति में समय बिता रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि गोविंदा काफी दर्द में हैं, लेकिन वह बहुत मजबूत हैं और अपनी लड़ाई अकेले लड़ना जानते हैं।
37 साल का पुराना रिश्ता क्या खत्म हो जाएगा?
गोविंदा और सुनीता की शादी को 37 साल हो चुके हैं। लेकिन अब बेटी टीना आहूजा ने भी मान लिया है कि घर में काफी उथल-पुथल चल रही है। जहां गोविंदा खुद को संभाल रहे हैं, वहीं सुनीता अब अपनी अलग दुनिया बसाने की बात कर रही हैं। फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि उनकी ये पसंदीदा जोड़ी एक बार फिर पहले की तरह साथ नजर आए।


